Iran Supreme Leader Ali Khamenei Funeral: तेहरान पहुंचे भारत के प्रतिनिधि, अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, दुनिया की निगाहें ईरान पर

Date:

Iran Supreme Leader Ali Khamenei Funeral: ईरान की राजधानी तेहरान में पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हो गई हैं। इस ऐतिहासिक समारोह में भारत सरकार का आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ। भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने अंतिम संस्कार में भाग लेकर भारत सरकार और 140 करोड़ भारतीयों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि उन्होंने विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा के साथ तेहरान में आयोजित अंतिम संस्कार समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने हालिया संघर्ष में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की।

👉 यह भी पढ़ें:

वहीं, विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने बिहार के राज्यपाल के साथ मिलकर पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह श्रद्धांजलि भारत सरकार और भारतीय जनता की ओर से दी गई।

तेहरान में आयोजित इस अंतिम संस्कार समारोह में दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि और विदेशी मेहमान भी शामिल हुए हैं। इस दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। ऐसे समय में जब पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है, भारत की यह कूटनीतिक मौजूदगी दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Kashi Vishwanath Temple News: काशी विश्वनाथ मंदिर में अचानक चली PAC जवान की कार्बाइन, 3 श्रद्धालु घायल, मची अफरा-तफरी 

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात PAC के एक जवान की कार्बाइन से कथित तौर पर अचानक फायर हो गया। राहत की बात यह रही कि गोली सीधे किसी श्रद्धालु को नहीं लगी, लेकिन पत्थर से टकराने के बाद उसके छर्रे और गिट्टियां आसपास मौजूद लोगों को लग गईं, जिससे तीन श्रद्धालु घायल हो गए।