नई दिल्ली। अगर कोई सैटेलाइट से आपके घर की फोटो खींचकर दे दे, तो आप उछल पड़ेंगे ना? अभी गूगल मैप पर ही घर के आसपास का एरिया देखकर ही मजा आ जाता है। जल्द ही यह सुविधा शुरू होने वाली जिसके तहत आप थोड़े पैसे खर्च कर सैटेलाइट से अपने घर की तस्वीर खिंचवा सकते हैं।
आपके घर की तस्वीर बेंगलुरु की एक स्पेस स्टार्टअप कंपनी पिक्सल खींचेगी। दरअसल, पिक्सल एक ऐसा ऑनलाइन सॉफ्टवेयर लेकर आने वाली है, जिसकी मदद से आप अपने घर की सैटेलाइट तस्वीर देख सकते हैं। हालांकि, ये सर्विस पेड होगी और आपको इसके लिए पैसे खर्च करने होंगे। कंपनी का दावा है कि इस तरह की तस्वीरों को वह आम आदमी तक बेहद कम कीमतों में पहुंचाने की कोशिश करेगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- US Tariff Shock: क्या भारत पर फिर गिरेगा Trump Tariff Bomb? अमेरिका के नए प्रस्ताव से बढ़ी व्यापार युद्ध की आशंका
- सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, जानें अब कितनी हुई जजों की संख्या
- Earthquake Alert: भारत के पूर्वी तट के पास भूकंप, बंगाल की खाड़ी में धरती डोली
- भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान
ये साल के अंत तक शुरू हो सकती है। पिक्सल का पृथ्वी निगरानी सॉफ्टवेयर औरोरा सैटेलाइट से ली गई धरती की हाइपरस्पेक्ट्रल तस्वीरों को आसानी से दिखा सकता है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि ये गूगल अर्थ जितना आसान होगा और आप इसके इस्तेमाल से अपने घर की अच्छी से अच्छी तस्वीरें पा सकेंगे।


