शेयर बाजार में मंगलवार को लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ऑल-टाइम हाई पर

Date:

नई दिल्ली। स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 391 अंक उछलकर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। वाहन और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में लिवाली तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से एनएसई निफ्टी भी नये शिखर पर पहुंच गया। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 391.26 अंक यानी 0.49 प्रतिशत चढ़कर अपने अबतक के उच्चतम स्तर 80,351.64 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 436.79 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 80,397.17 अंक तक गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 112.65 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,433.20 अंक के नये शिखर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 123.05 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 24,443.60 अंक तक चला गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में मारुति सुजुकी इंडिया छह प्रतिशत चढ़ा। उत्तर प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल वाहनों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा हाइब्रिड कार (पेट्रोल और इलेक्ट्रिक से चलने वाली) पर पंजीकरण शुल्क से छूट दिये जाने की खबरों के बीच कंपनी का शेयर चढ़ा। इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, सन फार्मा, आईटीसी, नेस्ले और टाटा मोटर्स भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल हैं। रिलायंस के शेयरों में तीन दिन की तेजी के बाद आज गिरावट रही। कंपनी का शेयर 0.69% गिरावट के साथ 3180.15 रुपये पर बंद हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Lpg Cylinder के दाम बढ़ाकर सरकार ने दी सफाई, कई देशों से कम हैं कीमतें

केंद्र सरकार ने एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। जब विपक्ष ने हो-हल्ला मचाया और सोशल मीडिया पर लोग सरकार की आलोचना करने लगे तो सरकार ने अब सफाई दी है। सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है।