विनेश फोगाट की बड़ी जीत! विरोध के बाद 53 किलो वर्ग में ट्रायल खेलने की मिली मंजूरी

Date:

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को आखिरकार एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल्स में महिलाओं की 53 किलोग्राम वज़न श्रेणी में हिस्सा लेने की अनुमति मिल गई है। पहले भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफ़आई) ने उन्हें केवल 50 किलो वर्ग में खेलने की मंजूरी दी थी, जिससे विवाद खड़ा हो गया था।

विनेश फोगाट ने इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए महासंघ पर भेदभाव का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि उन्हें अपनी पसंद के वज़न वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने का अवसर नहीं दिया जा रहा है।

मामला बढ़ने के बाद डब्ल्यूएफ़आई अध्यक्ष संजय सिंह  ने हस्तक्षेप किया और विनेश को 53 किलो वर्ग के ट्रायल्स में भी उतरने की अनुमति दे दी।

संजय सिंह ने कहा, “हमने विनेश को अनुमति दी क्योंकि उन्होंने आपत्ति जताई थी और अधिकारियों से उनका वजन मापने को कहा था। हम किसी भी खिलाड़ी के साथ भेदभाव नहीं करना चाहते। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया था कि वे किस वर्ग में खेलना चाहती हैं, फिर भी हमने उन्हें अवसर दिया।”

गौरतलब है कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट  ने भी फैसला सुनाया था कि विनेश फोगाट एशियन गेम्स 2026 के लिए आयोजित होने वाले ट्रायल्स में हिस्सा ले सकती हैं। इस फैसले के बाद अब उनके लिए 53 किलो वर्ग में चयन का रास्ता साफ हो गया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीआईडी के घर पहुंचने पर भड़के टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, कहा-तुम चाहे मेरा गला काट दो, मुझे झुकाने के लिए 7 जन्म लेने होंगे

पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद टीएमसी की मुसीबत बढ़ती जा रही है। शनिवार को सीआईडी की टीम टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर नोटिस देने पर पहुंची थी। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि मेरा गला काट दो या जो चाहो कर लो, मुझे झुकाने के लिए तुम्हें 10 बार सोचना पड़ेगा और 7 जन्म लेने पड़ेंगे। मैं कोई गद्दार नहीं हूं