विनेश फोगाट का बड़ा बयान, कहा- बृजभूषण के उत्पीड़न की शिकार छह पीड़ितों में वे भी शामिल

Date:

नई दिल्ली। ओलंपियन विनेश फोगाट के एक बयान ने भारतीय कुश्ती जगत में फिर हलचल मचा दी है। विनेश ने एक वीडियो जारी कर कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली छह महिला पहलवानों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि कुछ परिस्थितियों के कारण अब उन्हें अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी।

गोंडा में टूर्नामेंट के आयोजन पर उठाए सवाल

विनेश ने बताया कि उन्होंने अब तक सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस और अपनी गरिमा के चलते यह बात छिपाई थी, लेकिन मौजूदा हालात ने उन्हें बोलने पर मजबूर कर दिया है। विनेश ने बताया कि वह अब तक चुप रहना चाहती थीं क्योंकि मामला अभी भी अदालत में है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। लेकिन भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा उत्तर प्रदेश के गोंडा में रैंकिंग टूर्नामेंट और ट्रायल आयोजित करने के फैसले ने उन्हें बोलने पर मजबूर किया।

बृजभूषण के निजी कॉलेज में आयोजन

विनेश फोगाट ने कहा कि आज से करीब एक महीना पहले रेस्लिंग फेडरेशन द्वारा एक कंपटीशन का अनाउंसमेंट किया गया। यह टूर्नामेंट जहां पर आयोजित करवाया जा रहा है। वो गोंडा यूपी है। जहां बृजभूषण का घर है। उनका अपना निजी कॉलेज है और यह प्रतियोगिता वहीं कराई जा रही है। वहां हर मेहनती खिलाड़ी को उसका हक मिलेगा, यह बहुत कम संभव है, लगभग नामुमकिन है।

ऐसी परिस्थिति मे खेलना मुश्किल

विनेश ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में किसी महिला खिलाड़ी के लिए खेलना बेहद मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि एक महिला के लिए ऐसी स्थिति में मुकाबला करना बहुत कठिन है, और हर खिलाड़ी जिसने ऐसी स्थिति झेली है, वह इसे समझ सकती है।

फिर से मेडल जीतने की जताई इच्छा

विनेश ने वीडियो में कहा कि आप सब को नमस्कार। जैसा की सभी को पता है कि पिछले डेढ़ साल से मैं रेस्लिंग मैट से काफी दूर थी, लेकिन अब कुछ महीनों से मैं रेस्लिंग की तैयारियां कर रह रही हूं। बड़ी मेहनत और ईमानदारी से मेहनत कर रही हूं। जैसे मैंने पहले देश के लिए मेडल जीते, परमात्मा के आशीर्वाद से, आप सबके सहयोग से फिर से रेस्लिंग मैट पर जाऊं और देश के लिए ढेर सारे मेडल जीतूं और देश के तिरंगे का मान बनाए रखूं।’

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सारा अली खान फिल्म प्रमोशन के दौरान अक्सर अपनी बेबाकी और मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान ऐसा ही एक पल सामने आया, जब होस्ट के एक सवाल पर सारा अली खान हैरान रह गईं और उन्होंने तुरंत कहा—“क्या बोल रहा है?” यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।