यह किसी का निजी मेडल नहीं भारत का मेडल है;विनेश फोगाट मामले पर बोले भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, पहले भारत को जो छह मेडल मिले हैं वो अकेले कुश्ती में ही आ सकते थे. लेकिन पिछले कुछ वक़्त से जो कुश्ती डिस्टर्ब रही उस वजह से मेडल नहीं आ पाए.विनेश के बारे में उन्होंने कहा, फैसला अपने पक्ष में आएगा. किस कारण से डेट बढ़ाई गई है, नहीं बताया गया है. यह किसी का निजी मेडल नहीं है बल्कि भारत का मेडल है और भारतीय कुश्ती संघ इस मामले में नहीं जाना चाहता.
उनसे विनेश की वेट कैटेगरी को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर संजय सिंह का कहना था कि कोई खिलाड़ी किस वज़न में खेलेगा यह फ़ैसला उसका होता है. हालांकि यह खिलाड़ी की ज़िम्मेदारी है कि वह अपने वज़न को मेंटेन रखे. लेकिन बार-बार वज़न घटाने से खिलाड़ी के स्वास्थ्य, किडनी और लिवर पर भी बुरा असर पड़ता है.

👉 यह भी पढ़ें:
- विनेश फोगाट का बड़ा बयान, कहा- बृजभूषण के उत्पीड़न की शिकार छह पीड़ितों में वे भी शामिल
- भाजपा नेता मोहम्मद अशरफ आजाद ने AAP सांसद संजय सिंह को 50 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा
- आप सांसद संजय सिंह श्रीनगर के सरकारी गेस्ट हाउस में नजरबंद, अपनी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के बाद धरना देने पहुंचे थे
- संजय सिंह और भाजपा के बीच वोटर लिस्ट विवाद: आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति जारी


