आपको बीमार कर सकती है प्लास्टिक की बोतल, इससे पानी पीने से बचें

Date:

इंदौर। आजकल प्लास्टिक की बोतल से पानी पीने का चलन ज्यादा है। बाहर जाने पर मजबूरी में प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करना पड़ता है, लेकिन कई लोग घरों में भी इसी से पानी पीने लगे हैं। क्या आपको पता है कि यह आपका स्वास्थ्य खराब कर रहा है।

एक स्टडी में हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक लीटर के पानी की बोतल में लगभग 2, 40,000 प्लास्टिक के टुकड़े होते हैं। नॉर्मल एक लीटर के पानी की बोतल में पानी पी रहे हैं तो हो सकता है आप प्लास्टिक के टुकड़े पी रहे होंगे। हो सकता है आप प्लास्टिक के कण भी पी रहे होंगे।

प्रोसीडिंग्स ऑफ नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज नाम की संस्थान ने एक स्टडी में डराने वाला खुलासा किया है। इसमें बताया गया है कि एक लीटर बोतलबंद पानी में करीब 2.40 लाख प्लास्टिक के महीन टुकड़े मौजूद होते हैं। इससे सेहत को गंभीर और जानलेवा खतरे हो सकते हैं। स्टडी के मुताबिक प्लास्टिक के बोतल में पानी पीने के कारण कई गंभीर जानलेवा बीमारी हो सकती है।

हाल ही में कुछ रिसर्च के मुताबिक बोतल में मौजूद बोतल बंद पानी में 100,000 से ज्यादा नैनोप्लास्टिक मिले हैं। यह इतने छोटे कण होते हैं कि ब्लड सर्कुलेशन तक को खराब कर सकते हैं। यह दिमाग और सेल्स को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

प्लास्टिक की बोतल से डायबिटीज और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ा है। हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की रिसर्च के अनुसार, पॉली कार्बोनेट की बोतलों के पानी में बिस्फेनॉल केमिकल होता है, जो जब शरीर में जाता है तो दिल की बीमारियों और डायबिटीज का खतरा कई गुना तक बढ़ा सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ता है। इससे ब्रेस्ट और ब्रेन कैंसर का जोखिम बढ़ता है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।