नई दिल्ली। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लगातार वार कर रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर बयान दिया है कि राहुल गांधी सांसद हैं और आज वह देश में विपक्ष के नेता हैं, लेकिन पप्पू पप्पू ही रहा। पप्पू अभी बच्चा है अभी वह पता नहीं किनके हाथों में खेल रहे हैं।
बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे साहब अगर मुझे समझाने से पहले अपने लीडर पप्पू को समझाएं तो बेहतर होगा। वह लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करते हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का परिवार सिखों पर हुए हमले के लिए जाना जाता है। बिट्टू ने कहा कि नेता होने के नाते राहुल गांधी पर यह बात नहीं की है, बल्कि सिख होने के नाते कह रहा हूं। अगर इस के लिए मेरे ऊपर एफआईआर दर्ज होती है तो तो मुझे उससे फर्क नहीं पड़ता। इससे पहले बिट्टू ने कहा था कि राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकी हैं और उन पर ईनाम होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा था कि वह हिंदुस्तानी नहीं हैं। राहुल गांधी के अमेरिका की यात्रा को लेकर बिट्टू ने कहा कि देश से उनको ज्यादा प्यार नहीं है, इसीलिए वह बाहर जाकर उलटा–पुलटा बयान देते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Venezuela Earthquake: PM Modi ने जताया दुख, भारत ने मदद का बढ़ाया हाथ | “हर संभव सहायता के लिए तैयार हैं”
- MP Politics में बड़ा दावा! Mohan Yadav पर लगे आरोपों के पीछे BJP की साजिश? Akhilesh Yadav ने खोले कई राजनीतिक राज
- Delhi Water Crisis: रेखा गुप्ता के एक बयान ने मचा दिया बवाल, विपक्ष बोला- ‘ऐसे कैसे चलेगा?’
- क्या कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कह दी बड़ी बात
- Abhishek Banerjee Attack Row: ‘जो हुआ, गलत हुआ लेकिन जिम्मेदार कौन?’ मंत्री अग्निमित्रा पॉल के बयान से बंगाल की राजनीति में नया बवाल
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार



