नई दिल्ली। कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने वहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की। बताया जाता है कि सिद्धारमैया ने अपने बेटे के लिए कर्नाटक में बड़े पद की मांग की है।
सूत्र बतात हैं कि इस मुलाकात में सिद्धारमैया ने पार्टी हाईकमान के सामने मांगों का पिटारा खोला है। इसमें बेटे यतींद्र सिद्धारमैया के लिए नए मंत्रिमंडल में बड़ा मंत्रालय सहित कई अन्य मांगें शामिल हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद पर राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान में भिड़ंत, दोनों ने एक-दूसरे पर किया जुबानी हमला
- सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सीएम पद से दिया इस्तीफा, राज्यसभा जाने से किया इनकार, राज्य की राजनीति में बने रहेंगे
- भाजपा ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष बदले
- कर्नाटक में सत्ता बदलाव की अटकलें तेज़: सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार की ‘ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी’ ने दिया एकजुटता का संदेश
कर्नाटक मंत्रिमंडल के लिए सौंपी सूची
बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया ने कांग्रेस नेतृत्व को राज्यसभा और विधान परिषद (एमएलसी) नियुक्तियों के लिए पसंदीदा नेताओं की सूची सौंपी। इसके साथ ही उन्होंने नए मंत्रिमंडल में मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर भी चर्चा की है। सिद्धारमैया ने अपने करीबी नेताओं और समर्थकों को नई सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने की मांग की है।
बेटे का भविष्य सुरक्षित करने की चिन्ता
बताया जाता है कि पद छोड़े के बाद से सिद्धारमैया को अपने बेटे यतींद्र के भविष्य की चिन्ता सता रही है। सिद्धारमैया चाहते हैं कि उनके बेटे को सरकार में मजबूत भूमिका मिले। इसीलिए उन्होंने डीके शिवकुमार नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में बड़े मंत्रालयों की मांग की है। इनमें चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उद्योग और जल संसाधन जैसे अहम विभाग शामिल बताए जा रहे हैं।
डीके शिवकुमार को ही मिलेगी कमान
सिद्धारमैया के पद छोड़ने के बाद डीके शिवकुमार के अगले मुख्यमंत्री बनने की संभावना सबसे ज्यादा मानी जा रही है। इससे पहले ही सिद्धारमैया ने दिल्ली में अपनी बिसात बिछा दी है। अब देखना यह है कि आलाकमान उनकी कितनी मांगें पूरी करता है।


