शरद पवार ने निकाल दी उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी के मुद्दे की हवा, कहा-धारावी प्रोजेक्ट में अडाणी की नहीं थी रुचि

Date:

मुंबई। महाराष्ट्र चुनाव में जिस धारावी प्रोजेक्ट को लेकर शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा पर निशाना साध रहे थे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने उसकी हवा निकाल दी है। शरद पवार ने कहा कि जब धारावी के रि-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए मीटिंग हुई थी, उस समय अडाणी ग्रुप ने इसमें दिलचस्पी नहीं ली थी। अडाणी ग्रुप के साथ नेगोशिएशन और डिस्कशन भी नहीं हुई थी।

एक इंटरव्यू में शरद पवार ने कहा कि धारावी का मुद्दा है ही नहीं। अडाणी ग्रुप को निशाना बनाया जा रहा है। जब धारावी के रि-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए मीटिंग हुई थी, तब गौतम अडाणी की इसमें दिलचस्पी नहीं थी। यहां तक कि धारावी का प्रोजेक्ट तो किसी दूसरी कंपनी को दिया गया था। वे लोग इस प्रोजेक्ट के लिए आए थे। प्रोजेक्ट को लेकर कुछ नेगोशिएशन और डिस्कशन हुई थी, लेकिन ये अडाणी ग्रुप के साथ नहीं हुई थी।

भाजपा ने उद्धव और राहुल पर साधा निशाना

भाजपा आईटी मीडिया सेल के अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शरद पवार के बयान का वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। मालवीय ने कहा कि अब तो शरद पवार ने भी राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे के बयानों को खारिज कर दिया है। मालवीय ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एमवीए के एक वरिष्ठ नेता का ऐसा बयान गठबंधन के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र को गुमराह करने के लिए उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी लगातार झूठ फैला रहे हैं। यह उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला एमवीए ही था, जिसने धारावी रि-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए अडाणी ग्रुप के साथ डील की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर

शहर के प्रतिष्ठित शामिल यशवंत क्लब के चुनाव के लिए रविवार 28 जून को मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। मुख्य मुकाबला पम्मी छाबड़ा और जीतू जैन के पैनल की बीच था। इस चुनाव में यशवंत क्लब के सदस्यों ने गौरानी-सचदेवा पैनल पर अपना विश्वास जताया। हालंकि पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी जोरदार टक्कर दी।