अमित शाह और शरद पवार के बीच बयानबाजी से सियासी गर्मी तेज, भाजपा ने किया पलटवार
गृहमंत्री अमित शाह और राकांपा (सपा) सुप्रीमो शरद पवार के बीच हालिया बयानबाजी ने महाराष्ट्र की सियासत को गर्मा दिया है। शरद पवार द्वारा अमित शाह पर की गई “राज्य से निर्वासन” वाली टिप्पणी पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने पवार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान दाऊद इब्राहिम के करीबी उनके हेलीकॉप्टर में यात्रा करते थे। उन्होंने यह भी कहा कि जब पवार मुख्यमंत्री थे, तब मुंबई में दाऊद का दबदबा था। तावड़े ने आरोप लगाया कि शरद पवार गृहमंत्री अमित शाह के बारे में गलत सूचना फैला रहे हैं।
अमित शाह का निर्वासन और पवार की टिप्पणी
तावड़े ने स्पष्ट किया कि अमित शाह को 2010 में गुजरात से इसलिए बाहर भेजा गया था क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने सोहराबुद्दीन शेख फर्जी एनकाउंटर मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए ऐसा निर्देश दिया था। तावड़े ने कहा कि बाद में अदालत ने शाह को निर्दोष करार दिया।
इससे पहले शरद पवार ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा था, “जब मैं 1978 में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री था, तो अमित शाह कहां थे? जब वे गुजरात में नहीं रह सकते थे, तब वे बालासाहेब ठाकरे की मदद मांगने आए थे।”
👉 यह भी पढ़ें:
- अमित शाह को चुनौती देना पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी पर दर्ज हुआ मामला
- भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले गृह मंत्री अमित शाह-बंगाल के लोगों ने घुसपैठियों और उनके हितैषियों को सबक सिखाया
- महिला आरक्षण बिल पर संसद में बोले अखिलेश यादव-धोखे से लागू करना चाहते हैं आरक्षण, अमित शाह ने कहा- आपका बस चले तो घरों की भी जाति तय कर दें
- गृह मंत्री अमित शाह ने कराया शुभेंदु अधिकारी का नामांकन, कहा-ममता बनर्जी को बाय-बाय करने जा रही जनता


