मुंबई। महाराष्ट्र में काफी समय से शरद पवार और उनके भतीजे उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ आने की अटकलें चल रही हैं। शरद पवार ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वह अजित पवार के साथ वापस नहीं आएंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वे कभी भी भाजपा समर्थित गठबंधन का हिस्सा नहीं बनना चाहते।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय बड़ा भूचाल आया, जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बीच फूट पड़ गई थी। भतीजे अजित पवार बगावत करते हुए भाजपा और एकनाथ शिंदे का समर्थन करते हुए महायुति गठबंधन में शामिल हो गए थे। अब एक बार फिर चर्चा होने लगी थी कि शरद पवार अपने भतीजे अजित पवार से हाथ मिला सकते हैं, लेकिन सभी अटकलों को शरद पवार ने खारिज कर दिया है। शरद पवार की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब कुछ ही दिन पहले चाचा–भतीजा मुंबई में एक पारिवारिक कार्यक्रम में एक साथ नजर आए थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- महाविकास अघाडी से शरद पवार का राज्यसभा जाना लगभग तय, कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी ने दिया समर्थन
- पहले पेड़ों से टकराया था अजित पवार का विमान, हादसे पर एएआईबी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- बारामती विमान हादसा: अजित पवार की मौत मामले में केंद्रीय जांच की मांग तेज
- शरद पवार की सेहत में सुधार, चार दिन तक एंटीबायोटिक्स पर रहेंगे – सुप्रिया सुले ने दी राहत भरी अपडेट
- अजित पवार की आखिरी आवाज: प्लेन क्रैश से पहले की फोन कॉल में दिया एकता और समावेश का संदेश
- अजित पवार के निधन के बाद गरमाई सिसायत, ममता बनर्जी सहित कई नेताओं ने दुर्घटना पर उठाए सवाल, कंगना ने किया पलटवार



