नई दिल्ली। नासिक के मिलिट्री कैंप के आर्टिलरी सेंटर में फायरिंग अभ्यास के दौरान दो अग्निवीरों की मौत पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि क्या दोनों के परिवारों को ऐसा मुआवजा मिलेगा, जो किसी अन्य जवान की शहादत के बराबर हो? राहुल ने पूछा कि अग्निवीरों के परिवारों को पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ क्यों नहीं मिलेगा?
राहुल गांधी ने कहा कि जब दोनों ही सैनिकों की जिम्मेदारियां और बलिदान समान हैं, तो उनके शहादत के बाद यह भेदभाव क्यों?’ राहुल ने रविवार को एक्स पर पोस्ट में लिखा कि नासिक में ट्रेनिंग के दौरान दो अग्निवीर – गोहिल विश्वराजसिंह और सैफत शित का निधन एक दर्दनाक घटना है। उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। यह घटना एक बार फिर अग्निवीर योजना पर गंभीर सवाल उठाती है। इसका जवाब देने में भाजपा सरकार असफल रही है। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों के परिवारों को पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ क्यों नहीं मिलेगा? जब दोनों ही सैनिकों की जिम्मेदारियां और बलिदान समान हैं, तो उनके शहादत के बाद यह भेदभाव क्यों?
👉 यह भी पढ़ें:
- Ayodhya News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लगाया ‘नजरबंदी’ का आरोप, रामलला दर्शन से पहले बढ़ा सियासी विवाद
- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सरकार से पूछा सवाल-जब कच्चे तेल की कीमतें घट रही हैं तो पेट्रोल-डीजल के भाव कम क्यों नहीं कर रही सरकार?
- India-US Trade Deal 2026: कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘ट्रंप को खुश करना बंद करें’! क्या किसानों के हितों पर मंडरा रहा है खतरा?
- मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री पर किया वार, कहा-मोदी भारत और ट्रंप दुनिया को कर रहे बर्बाद
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
- उद्धव की शिवसेना में टूट की खबरों पर बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश- परिसीमन बिल पास नहीं करवा पाने का बदला ले रहे गृह मंत्री
अग्निवीर योजना पर फिर साधा निशाना
राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि यह योजना सेना के साथ अन्याय है। यह हमारे वीर जवानों की शहादत का अपमान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री को इस बात का जवाब देना चाहिए कि आखिर एक सैनिक की जिंदगी दूसरे सैनिक से अधिक मूल्यवान क्यों है? राहुल ने देश के युवाओं और सेना के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए जय जवान आंदोलन से जुड़ने का आह्वान भी किया।



