संसद में प्रियंका वाड्रा का बैग पॉलिटिक्स जारी, आज बांग्लादेश के हिंदुओं के समर्थन में बैग लेकर पहुंचीं, कांग्रेस सांसदों के साथ किया प्रदर्शन

Date:

नई दिल्ली। वायनाड की कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का बैग प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। वे आज बांग्लादेश के हिंदुओं के समर्थन में बैग लेकर संसद पहुंची। बैग पर लिखा थाबांग्लादेश के अल्पसंख्यकों के साथ खड़े हों। इस बैग के साथ प्रियंका ने कांग्रेस सांसदों के साथ विरोध प्रदर्शन भी किया। सोमवार को प्रियंका फिलस्तीन के समर्थन में बैग लेकर संसद पहुंची थीं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को प्रियंका वाड्रा संसद में फिलस्तीन के समर्थन वाला बैग लेकर पहुंची थी। इसके बाद पूरे दिन सिसायत गर्म रही। भाजपा ने उन पर जमकर वार किए। इतना ही नहीं पाकिस्तान में इमरान खान के करीबी नेता ने भी इसको लेकर प्रियंका की तारीफ की थी। इस पर चर्चाएं जारी ही थीं कि मंगलवार को प्रियंका एक नया बैग लेकर पहुंच गईं और एक नहीं कई बैग। इस बैग पर लिखा था कि बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों के साथ खड़े हों। प्रियंका के साथ कई कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और बांग्लादेश में अत्याचारों का सामना कर रहे हिंदुओं और ईसाइयों के लिए न्याय की मांग की। सबके हाथ में यही बैग था। उन्होंने नारे भी लगाए और सरकार से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के लिए न्याय सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली में गिरी पांच मंजिला बिल्डिंग, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली में शनिवार को मौसम बिगड़ा रहा। आंधी-तूफान के बाद साकेत में एक पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य देर रात जारी रहा।