नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के अंत्येष्टि स्थल से लेकर स्मारक की जगह को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है। इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के भाई मनोहर राव ने कांग्रेस पर ही सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 20 साल पीछे मुड़कर देखना चाहिए कि उन्होंने अपने नेता नरसिम्हा राव को कितना सम्मान दिया। सोनिया गांधी तो उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुई थीं।
राव ने कहा कि कांग्रेस ने उनके लिए एक भी प्रतिमा का निर्माण नहीं किया या उन्हें भारत रत्न नहीं दिया। कांग्रेस ने नरसिम्हा राव के लिए एआईसीसी कार्यालय के द्वार भी नहीं खोले थे। आप अपनी औपचारिकताएं पूरी करें, तब भाजपा निश्चित रूप से डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए भूमि देगी। इधर, पीवी नरसिम्हा राव के पोते एनवी सुभाष ने कहा कि कांग्रेस को क्या राजनीति का यही समय मिला है। कांग्रेस पार्टी ने 20 साल बाद भी कोई सम्मान नहीं दिया। राहुल गांधी को बोलने का कोई हक नहीं है। आपने तो प्रणब मुखर्जी को भी सम्मान नहीं दिया। उन्होंने आगे कहा कि पीवी नरसिम्हा राव ने अपना ज्यादातर वक्त दिल्ली में बिताया, फिर भी उनका मेमोरियल हैदराबाद में बनाने की कोशिश कांग्रेस पार्टी ने की।
👉 यह भी पढ़ें:
- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सरकार से पूछा सवाल-जब कच्चे तेल की कीमतें घट रही हैं तो पेट्रोल-डीजल के भाव कम क्यों नहीं कर रही सरकार?
- India-US Trade Deal 2026: कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘ट्रंप को खुश करना बंद करें’! क्या किसानों के हितों पर मंडरा रहा है खतरा?
- मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री पर किया वार, कहा-मोदी भारत और ट्रंप दुनिया को कर रहे बर्बाद
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
- उद्धव की शिवसेना में टूट की खबरों पर बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश- परिसीमन बिल पास नहीं करवा पाने का बदला ले रहे गृह मंत्री
- मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कोर्ट ने कहा-नामांकन खारिज होने के बाद सुनवाई हुई तो नई परंपरा होगी



