केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तंज, कहा-विपक्ष का नेता बनने के बाद और बिगड़ गए

Date:

नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा है। रिजिजू ने कहा कि राहुल जब विपक्ष के नेता बने तो लगा कि सुधर जाएंगे। उनके अंदर मैच्योरिटी आ जाएगी, लेकिन राहुल तो और भी बिगड़ गए।

रिजिजू ने कहा कि पहली बार लोकसभा और राज्यसभा में प्रधानमंत्री को बोलने नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के समय राहुल गांधी वेल में आकर उछलउछल कर हंगामा करते रहे। इस तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता है। भारत में प्रधानमंत्री के बोलने के समय व्यवधान पैदा करने की परंपरा नहीं रही है, लेकिन कांग्रेस ऐसा कर रही है। उन्होंने कहा कि उम्मीद थी कि नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी में सुधार हो जाएगा, लेकिन वे और बिगड़ गए हैं। वे अमेरिका में जाकर भारत को गाली देते हैं और देश विरोधी लोगों के चाय पी रहे हैं। रिजिजू ने कहा कि यह हमारे लिए अफसोस की बात है कि हमारे देश में ऐसा नेता है।

👉 यह भी पढ़ें:

एक ही देश में दो संविधान मंजूर नहीं

जम्मूकश्मीर हरियाणा के एग्जिट पोल पर रिजिजू ने कहा कि चुनाव में हार जीत लोकतंत्र का हिस्सा है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की अहमियत कांग्रेस और देश विरोधी ताकतों को समझ नहीं आएगी। एक ही देश में दो संविधान को कैसे मंजूर किया जा सकता है। कांग्रेस और एनसी नेता कह रहे हैं कि सरकार बनने के बाद वे अनुच्छेद 370 को वापस लाकर अलग से संविधान बनाएंगे। इसे कैसे कोई स्वीकार करेगा। रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस ने 60 सालों तक पूर्वोत्तर के राज्यों को अंधेरे में रखा। दुनिया में सबसे ज्यादा उग्रवादी संगठन नॉर्थ ईस्ट में हैं। पहले पूर्वोत्तर के लोगों का दिल्ली में कोई नहीं था, लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा। 10000 से ज्यादा उग्रवादियों ने हथियार के साथ सरेंडर किया। मणिपुर को छोड़कर पूरे नॉर्थ ईस्ट में शांति है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।