लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर विपक्ष पर भड़के किरेन रिजिजू, कांग्रेस को महिला विरोधी पार्टी बताया

Date:

नई दिल्ली। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर जहां एक तरफ विपक्ष जश्न मना रहा है, वहीं भाजपा विपक्षी दलों की आलोचना कर रही है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर जमकर निशाना साध। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी है, वह महिलाओं को अधिकार न देकर जश्न मना रहे हैं।

शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजिजू ने कहा कि कल जो बिल पारित नहीं हुआ है उसके बारे में मैं इतना कहना चाहता हूं कि महिलाओं को अधिकार नहीं देने की मानसिकता लेकर कांग्रेस और विपक्षियों ने संविधान (131वां संशोधन) बिल जो पारित नहीं होने दिया इससे हम सब दुखी है। महिलाओं को अधिकार नहीं देकर विपक्ष जो उत्साह मना रहे हैं ये तो घोर पाप है। वो इसे अपनी जीत मानते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देना हमारा दायित्व है। इस बिल को गिराकर वो जश्न मना रहे हैं इससे वे अपना छवि दिखा दिया।

रिजिजू ने कहा कि हम इसलिए दुखी नहीं है कि हमारी पार्टी को नुकसान हुआ है, बल्कि हम इसलिए दुखी नहीं है क्योंकि इससे महिलाओं को नुकसान हुआ है। कांग्रेस और उनके साथियों को महिलाओं का आक्रोश झेलना होगा। कांग्रेस पार्टी के ऊपर महिला विरोधी दाग चिपक गया है जो कभी हटने वाला नहीं है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।