पुडुचेरी से प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और डीएमके पर साधा निशाना, 2700 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की दी सौगात

Date:

पुडुचेरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पुडुचेरी में थे। पीएम ने करीब 2700 करोड़ रुपए की सौगात पुडुचेरी को दी। इस दौरान एक सभा को संबधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और डीएमके पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पुडुचेरी को दिल्ली में बैठे एक परिवार का एटीएम बना दिया था।

पीएम मोदी ने कहा कि जब डीएमके की बात आती है, तो आप तमिलनाडु में भी हो रहे घोटालों की लंबी सूची देख सकते हैं। कांग्रेस और डीएमके पुडुचेरी की विकास यात्रा में स्पीड ब्रेकर बन गए थे। अब, वही ताकतें फिर से सत्ता की भूखी हैं। क्या पुडुचेरी को भ्रष्टाचार और अपराध के उस दौर में वापस जाना चाहिए? मुझे यकीन है कि पुडुचेरी के लोग ऐसा नहीं चाहते।

पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की ओर से किए जा रहे अच्छे कार्यों का जश्न मनाना महत्वपूर्ण है, लेकिन यह याद रखना भी जरूरी है कि पहले हालात कैसे थे। कांग्रेसडीएमके शासन के दौरान पुडुचेरी के लोगों ने भारी कष्ट झेले। वे साल राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार, अपराध और गरीबों की तकलीफ से भरे थे। राशन की दुकान में चावल नहीं थे, सैलरी देर से मिलती थी, गुंडों और ड्रग माफिया का सड़कों पर राज था।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोदीजी, अब तो दिल्ली तक पहुंच गए ‘कॉकरोच’, हिम्मत दिखाइए, धर्मेन्द्र प्रधान को हटाइए

विभिन्न परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ी को लेकर पूरे देश में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान को हटाने की मांग उठ रही है। युवाओं की कॉकरोच जनता पार्टी भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर इसी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। काफी संख्या में युवा जुटे हैं और सरकार से शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग कर रहे हैं।