खामेनेई की मौत के बाद ईरान में अंतरिम नेतृत्व व्यवस्था लागू, सुप्रीम लीडर बने अयातुल्ला अलीरेजा अराफी

Date:

तेहरान। अमेरिकी और इस्राइल के संयुक्त हमले में लंबे समय से ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अली खामेनई की मौत के बाद अंतरिम नेतृत्व व्यवस्था लागू कर दी गई है। वरिष्ठ धर्मगुरु अयातुल्ला अलीरेजा अराफी को ईरान का नया अंतरिम सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के कई सैन्य और सरकारी ठिकानों पर बड़ा हमला किया। इस अभियान में शीर्ष सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व से जुड़े स्थानों को निशाना बनाया गया। 1989 से ईरान का नेतृत्व कर रहे 86 वर्षीय अली खामेनई की इसी हमले में मौत हो गई। उनके स्थान पर अयातुल्ला अलीरेजा अराफी को कमान सौंपी गई है। वे ईरान के वरिष्ठ धार्मिक नेता माने जाते हैं। उन्हें अंतरिम नेतृत्व परिषद में न्यायविद सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यही परिषद अब सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारियां संभालेगी। अराफी फिलहाल देश के सर्वोच्च धार्मिक और राजनीतिक पद की जिम्मेदारी निभाएंगे। उनका काम संक्रमण काल में शासन व्यवस्था को स्थिर रखना और नए स्थायी सुप्रीम लीडर के चयन तक नेतृत्व करना होगा।

अयातुल्ला अलीरेजा का जन्म ईरान के मेयबोद (यज्द प्रांत) में 1959 में हुआ था। वह एक वरिष्ठ शिया मौलवी हैं और ईरान की सबसे शक्तिशाली संस्था गार्जियन काउंसिल और असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के सदस्य रहे हैं। वह ईरान के सेमिनरी (मदरसों) के प्रमुख रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर अलमुस्तफा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर भी रह चुके हैं। उन्हें मारे गये सुप्रीम लीडर खामेनेई का बेहद करीबी और भरोसेमंद माना जाता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।