नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा कुछ ही घंटों बाद सीजफायर तोड़े जाने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सायराना अंदाज में ट्वीट किया। शशि थरूर ने एक्स पर लिखा–उसकी फितरत है मुकर जाने की, उसके वादे पे यकीं कैसे करूं?
भारत और पाकिस्तान के शनिवार को सीजफायर का ऐलान किया गया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने भारत में कई जगहों पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की. पाकिस्तान की इस हरकत पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सायराना अंदाज में हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-उसकी फितरत है मुकर जाने की, उसके वादे पे यकीं कैसे करूं?’ इससे पहले सीजफायर समझौते पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है। शांति सबसे ज्यादा जरूरी है। भारत कभी भी एक लंबे युद्ध के पक्ष में नहीं था, लेकिन भारत आतंकवादियों को एक कड़ा सबक सिखाना चाहता था और भारत ने सभी आतंकवादियों को सबक सीखा दिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Oman Gulf Attack: 3 भारतीय नाविकों की मौत पर भड़का देश, Shashi Tharoor ने अमेरिका से पूछा- ‘क्या भारतीय अब आसान निशाना बन गए हैं?’
- राहुल गांधी को लेकर भिड़े इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर, सोशल मीडिया पर चल रहे बयानों के तीर
- चुनावी दौरे के दौरान हंगामा: शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर से मारपीट
- केरल विधानसभा चुनाव में शशि थरूर भाजपा पर लगातार साध रहे निशाना, अब कहा-शून्य सीट वाली पार्टी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं
- संसद में पेश होने वाले सीएपीएफ बिल को लेकर शशि थरूर ने अमित शाह को लिखा पत्र, उठाए कई सवाल
- वॉशिंगटन पोस्ट में बड़ी छंटनी से पत्रकारिता जगत में हलचल, शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर भी बाहर
उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष पर रोक लगाने के समझौते को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके बाद विदेश मंत्रालय से भी बयान आ गया कि पाकिस्तान के कहने पर भारत संघर्ष आगे न बढ़ाने के समझौते पर राजी है। फिर सबकुछ ठीक लगने लगा, लेकिन कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया।



