नई दिल्ली। अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान द्वारा सीजफायर तोड़े जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद युद्ध माना जाएगा। मुझे पाकिस्तान के बारे में पता है कि आतंकवाद चलता रहेगा। मुझे मोदी जी पर भरोसा है कि वह लड़ाई आखिरी होगी। पूरा कश्मीर मुजफ्फराबाद तक हमारा होगा।
उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर घोषित होने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा गोलीबारी शुरू कर दी थी। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट में लिखा-भारत में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद युद्ध माना जाएगा। मुझे पाकिस्तान के बारे में पता है कि आतंकवाद चलता रहेगा। मुझे मोदी जी पर भरोसा है कि वह लड़ाई आखिरी होगी। पूरा कश्मीर मुजफ्फराबाद तक हमारा होगा। भाजपा सांसद ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अगर पाकिस्तान सीजफायर के बाद भी अपने उकसावे से बाज नहीं आता, तो भारत इस बार केवल जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा, बल्कि उसे अंतिम युद्ध के रूप में देखेगा। दुबे ने लिखा-तब बात नहीं रण होगा, संघर्ष महाभीषण होगा। यह शब्द भारत की बदलती रणनीतिक सोच और आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की नीति का संकेतक है। दुबे ने दावा किया कि पूरा कश्मीर मुजफ्फराबाद तक हमारा होगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- बीजू पटनायक पर विवादित बयान देकर फंसे भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, माफी मांगते हुए कहा-मैं तो नेहरू पर बोल रहा था
- भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा-इमरजेंसी के कारण जनता ने गांधी परिवार के अहंकार को जमीन पर ला दिया
- निशिकांत दुबे के प्रस्ताव पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- मुकदमा दर्ज करवाएं या विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएं, वे किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे
- अब राहुल गांधी की लोकसभा सदस्या पर खतरा, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने संसद में दिया प्रस्ताव


