नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच आज ही सीजफायर हुआ था, लेकिन पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में इसका उल्लंघन कर दिया। पाकिस्तान ने श्रीनगर समेत कई इलाकों में गोलीबारी शुरू कर दी। कई शहरों पर ड्रोन से हमले की कोशिश हुई, जिसे भारतीय सेना ने मार गिराया।
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शनिवार को तीसरी बार भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग हुई। रात करीब 11 बजे हुई प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सीजफायर की घोषणा के बाद पाकिस्तान के ओर से हुई ड्रोन अटैक और एलओसी पर गोलीबारी की जानकारी दी। मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से सीजफायर समझौते को तोड़ा गया है। सेना को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए है। मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से समझौता तोड़ा गया। सेना ने इस स्थिति पर कड़ी नजर बना रखी है। सेना को किसी भी स्थिति में ठोस कदम उठाने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारा मानना है कि पाकिस्तान इस स्थिति को ठीक से समझे और इस अतिक्रमण को रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई करे।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना
- Karachi Terror Attack: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप, भारत का करारा जवाब- ‘पहले अपने आतंकवादी नेटवर्क पर कार्रवाई करें’
- Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने सोने से लेकर पेट्रोल तक पर की चर्चा, नांदेड़ की एक शादी का किस्सा भी सुनाया
- UNICEF Report 2026: Climate Change का सबसे बड़ा शिकार बन रहे भारत के बच्चे! 97% बच्चे कई जलवायु खतरों की चपेट में
- Jammu Kashmir Breaking News: LoC के पास पकड़ा गया PoK का पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; Vaishno Devi Yatra की सुरक्षा भी कड़ी
जम्मू, श्रीनगर में ड्रोन अटैक, एलओसी पर गोलाबारी
भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर होने के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम तोड़ दिया। जम्मू के कई इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की गई। बीएसएफ ने गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे दिया। भारतीय सेना ने श्रीनगर के लाल चौक में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। ड्रोन हमलो के बाद पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, फिरोजपुर के अलावा करगिल और राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट किया गया है। पाकिस्तान ने जम्मू, उधमपुर, अखनूर, नौशेरा, पुंछ,राजौरी, मनदहर, सुंदरबनी, आरएस पूरा, अरनिया और कठुआ में गोलाबारी की। इन शहरों में कई जगह धमाकों की भी आवाजें सुनी गई हैं।



