चेन्नई। आईपीएल 2026 के तहत खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया है। 192 रन का टारगेट चेज करते हुए कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। सीएसके की ओर से नूर अहमद ने तीन विकेट लिए, जबकि अंशुल कंबोज ने दो विकेट झटके।
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर के कप्तान अजिंक्ये रहाणे ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की शुरुआत तेज रही, लेकिन 25 रन के स्कोर पर कप्तान गायकवाड़ 6 गेंदों में 7 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद आयुष म्हात्रे ने 38 रनों की पारी खेली। संजू सैमसन ने 32 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रनों की पारी खेली। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। इसके बाद सरफराज खान और ब्रेविस ने पारी को संभाला।
👉 यह भी पढ़ें:
- IPL 2026 Final: हार के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी! RCB के लिए कही ऐसी बात जिसने जीत लिया फैंस का दिल
- RCB ने GT को हराकर लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीती: विराट कोहली की 75 रनों की धमाकेदार पारी
- शुभमन गिल के शतक से IPL 2026 फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस, वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी गई बेकार
- RR vs SRH Playoff 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, क्वालीफायर-2 में GT से भिड़ंत
केकेआर की ओर से कार्तिक त्यागी ने चार ओवर में 35 रन देकर संजू और ब्रेविस के दो अहम विकेट लिए। सुनील नरेन ने 4 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। अनुकूल रॉय ने 3 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट झटका, वहीं वैभव अरोरा काफी महंगे साबित हुए और चार ओवर में 55 रन खर्च कर दिए। हालांकि, उन्हें 1 विकेट मिला। वरुण चक्रवर्ती ने 3 ओवर में 26 रन दिए, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। वहीं ग्रीन ने 2 ओवर में 15 की इकोनॉमी से 30 रन खर्चे। कोलकाता के लिए कार्तिक त्यागी ने दो विकेट लिए। सुनील नरेन ने चार ओवरों में 21 रन देकर एक विकेट लिया। अनुकूल रॉय और वैभव अरोड़ा के हिस्से एक-एक विकेट आया।


