महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान: उपेंद्र कुशवाहा का विपक्ष पर हमला—‘महिलाओं के अधिकार छीने’

Date:

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक गिरने के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। इसी बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने का संकेत दिया है।

उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बयान में कहा कि विपक्ष के इस कदम को वह जनता के बीच ले जाएंगे और इसके खिलाफ कार्यक्रम तैयार करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में मतदान कर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की पार्टियों ने देश की आधी आबादी को संसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व से वंचित कर दिया।

उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष सहयोग करता, तो सीटों की संख्या भी बढ़ सकती थी और उनमें से 33 प्रतिशत सीटों पर महिलाएं सांसद और विधायक बनतीं। लेकिन विपक्ष के रुख ने उनके महिला विरोधी चेहरे को उजागर कर दिया है।

ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी इसका समर्थन करती है, लेकिन यह जातीय गणना पूरी होने के बाद ही संभव हो पाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान विधेयक में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान इसलिए किया गया है, क्योंकि इन वर्गों के लिए पहले से आरक्षण व्यवस्था लागू है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शनिवार को कश्मीर घाटी में 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र बदाखशान प्रांत में था, जो भूकंपीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार, यह भूकंप सुबह साढ़े आठ  बजे के आसपास आया और इसकी गहराई लगभग 190 किलोमीटर थी। इसके निर्देशांक 36.55 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.92 डिग्री पूर्वी देशांतर दर्ज किए गए। हालांकि इस बार किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इसने क्षेत्र की संवेदनशीलता को फिर उजागर कर दिया है। कश्मीर घाटी लंबे समय से भूकंप संभावित क्षेत्र रही है और यहां अतीत में कई विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं। 2005 का कश्मीर भूकंप सबसे भयावह घटनाओं में से एक था, जिसकी तीव्रता 7.6 रही और इसमें 80 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई। इस भूकंप का केंद्र मुजफ्फराबाद में था, जहां भारी तबाही हुई थी। उरी और आसपास के इलाकों में भी व्यापक नुकसान हुआ था।