बिहार चुनाव: पहले चरण का नामांकन शुरू, NDA में सीट शेयरिंग पर बढ़ी तनातनी; उपेंद्र कुशवाहा के ट्वीट से गरमाई सियासत

Date:

बिहार चुनाव: पहले चरण का नामांकन शुरू, NDA में सीट शेयरिंग पर बढ़ी तनातनी; उपेंद्र कुशवाहा के ट्वीट से गरमाई सियासत

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का नामांकन शुरू हो गया है, लेकिन NDA में सीट शेयरिंग को लेकर मतभेद अब भी बरकरार हैं।
जहां चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के रुख से तनाव बढ़ा हुआ है, वहीं अब राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के एक ट्वीट ने सियासी हलचल तेज कर दी है।

Party RJD me adhyaksh jdu me jhatke me down ho gaya upendra kushwaha ka  political price : पार्टी RJD में अध्यक्ष JDU में झटके में डाउन हो गया  उपेंद्र कुशवाहा का पॉलिटिकल

कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा,इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए। वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है। इंतजार कीजिए! मीडिया में कैसी खबर चल रही है, मुझको नहीं पता। अगर कोई खबर प्लांट कर रहा है तो यह छल है, धोखा है। आप लोग सजग रहिए।

उनके इस बयान ने यह संकेत दिया है कि NDA में सीटों के बंटवारे पर बातचीत अब तक अंतिम चरण में नहीं पहुंची है।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, आज केंद्रीय चुनाव समिति और रविवार को संसदीय बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है।
इन बैठकों के बाद भाजपा प्रत्याशियों की सूची पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी, और सीटों के बंटवारे की औपचारिक घोषणा भी इसी से पहले की जाएगी।

इस बीच, भाजपा से टिकट की उम्मीद लगाए कई विधायक और संभावित प्रत्याशी दिल्ली पहुंच चुके हैं, जबकि कुछ दावेदार राजधानी में डेरा डाले हुए हैं और अंतिम निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।