आप छोड़ने वालों पर भगवंत मान ने साधा निशाना, जो गद्दार थे, वे खुद चले गए

Date:

चंडीगढ़। राघव चड्‌ढा सहित सात सांसदों के पार्टी छोड़ने पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जमकर निशाना साधा है। एक्स पर उन्होंने पंजाबी में लिखा-अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया – ये 7 चीजें मिलकर सब्जी का स्वाद बेहतरीन बनाते हैं, लेकिन अपने आप में ये सब्जी नहीं बन सकते। जो गद्दार थे, वे खुद ही चले गए

मान ने कहा कि सत्ता साजिशों से नहीं बल्कि लोगों के दिलों पर राज करके मिलती है और जो गद्दार थे वे खुद ही चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बेअदबी विरोधी कानून लागू होने के बाद से भाजपा लगातार उन्हें और उनकी सरकार को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।  

धोखा देने वालों को पंजाब के लोग देंगे जवाब

मान ने कहा कि धोखा देने वाले सांसदों को पंजाब के लोग जवाब देंगे और भाजपा का राज्य में कोई ठोस आधार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है और डराने धमकाने लालच देने और दल-बदल के जरिए आप सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने भाजपा को बार-बार नकारा है और अब भी जनता सब देख रही है।

पंजाब में भाजपा जनाधार नाममात्र

सीएम मान ने कहा कि भाजपा का पंजाब में जनाधार नाममात्र का है इसलिए वह ऐसी सियासी चालें चल रही है। आप की ताकत आम लोग हैं और पार्टी अपने सिद्धांतों व क्रांतिकारी सोच के आधार पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग विश्वासघात करने वालों को कभी माफ नहीं करते और इतिहास गवाह है कि जिन्होंने भी जनता को धोखा दिया वे राजनीति से खत्म हो गए।

भाजपा का असली नाम कड्डे-छड्डे पार्टी

सीएम ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उसका असली नाम कड्डे छड्डे पार्टी होना चाहिए क्योंकि वह अपनी वॉशिंग मशीन से दूसरी पार्टियों के नेताओं को साफ करने का दावा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ दूसरी पार्टियों को तोड़ना जानती है क्योंकि उसके पास भरोसेमंद नेतृत्व की कमी है। मान ने कहा कि भाजपा ने देशभर में कई दलों को तोड़ने की कोशिश की।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Arvind Kejriwal ने अमित शाह से पूछा सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर है। इसी बीच आप चीफ अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने भाषणों और इंटरव्यू में राम मंदिर का लगातार जिक्र करते हैं और चुनावों के दौरान उसके नाम पर वोट भी मांगते हैं। केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद पिछले ढाई साल में अमित शाह एक बार भी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने या माथा टेकने नहीं गए।