कोलकाता में बोले असम के सीएम सरमा-पहले चरण में 100 सीटें जीतेगी भाजपा

Date:

कोलकाता। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया है पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव में भाजपा 100 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में माहौल पहले से काफी अलग नजर आ रहा है जनता का रुख बीजेपी की तरफ तेजी से बढ़ा है और लोग खुलकर समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2016 और 2019 के चुनावों में भी पश्चिम बंगाल आए थे, लेकिन इस बार जैसा माहौल पहले कभी नहीं देखा।

लोगों में भाजपा की जीत का विश्वास

सीएम सरमा ने कहा कि पहले लोगों के मन में थोड़ा संकोच या असमंजस था, लेकिन अब वह खत्म हो गया है। पहले चरण के मतदान के बाद माहौल और ज्यादा बीजेपी के पक्ष में जाता हुआ दिख रहा है। लोगों को अब विश्वास हो गया है कि इस बार भाजपा बड़ी जीत हासिल कर सकती है। सरमा ने यह भी दावा किया कि पहले चरण में ही भाजपा लगभग 110 सीटों पर जीत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा 200 सीटों का आंकड़ा पार कर जाती है, तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी। समा ने कहा कि इस बार असम में भाजपा 100 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।

घुसपैठ  को लेकर टीएमसी पर किया हमला

हिमंता बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी पर घुसपैठ को लेकर भी वार किया। सरमा ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश से हो रही अवैध घुसपैठ के कारण पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों की जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) तेजी से बदल रही है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल बंगाल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर असम और झारखंड जैसे राज्यों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमावर्ती जिलों में हालात ऐसे हो गए हैं कि वहां की स्थिति बांग्लादेश के विस्तार जैसी महसूस होती है। उन्होंने उत्तर दिनाजपुर जैसे जिलों का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां मतदाताओं की संख्या असामान्य रूप से बढ़ी है, जो घुसपैठ की ओर इशारा करता है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

HIV Cure Research: क्या HIV के इलाज में मिली बड़ी सफलता? Fingolimod दवा ने वैज्ञानिकों को चौंकाया, शरीर से लगभग गायब हुआ वायरस

एचआईवी (HIV) के इलाज और संभावित Functional Cure की दिशा में वैज्ञानिकों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।