देशभर में भीषण गर्मी का कहर: चार दिन और लू का अलर्ट, अल नीनो की वापसी से बढ़ी चिंता

Date:

देश के कई हिस्सों में गर्मी अपने तेवर दिखा रही  है तेज धूप और लू ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन से चार दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है।

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप चरम पर है। आसमान से बरसती आग और प्रदूषण ने दिल्ली एनसीआर समेत बड़े शहरों में हालात और खराब कर दिए हैं। ज्यादातर इलाकों में लू चल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लू का असर बना हुआ है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। प्रयागराज में तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा बांदा में 44.3 और हमीरपुर में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इस बीच विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने चेताया है कि 2026 के मध्य तक अल नीनो की वापसी हो सकती है। इसके शुरुआती संकेत मिल रहे हैं, जिससे वैश्विक तापमान में और वृद्धि की आशंका है।

अल नीनो के कारण समुद्र की सतह का तापमान बढ़ता है, जिससे हवाओं, दबाव और वर्षा के पैटर्न में बदलाव आता है। इसके चलते दुनिया के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और चरम मौसम घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अल नीनो की स्थिति बनती है, तो आने वाले दिनों  में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता नहीं दिख रही है और भाजपा के इशारे पर विपक्षी दलों को निशाना बनाया जा रहा है।