पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब तक 58 गिरफ्तारियां, असम के सीएम सरमा ने दी सख्त चेतावनी
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब तक 58 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने बताया कि हाल ही में गिरफ्तार किए गए दो आरोपी असम के सोनितपुर जिले से हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Karachi Terror Attack: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप, भारत का करारा जवाब- ‘पहले अपने आतंकवादी नेटवर्क पर कार्रवाई करें’
- Pakistan Breaking News: कराची में रेंजर्स मुख्यालय के पास धमाका और ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 आतंकवादी ढेर हो गए तो वहीं, चार जवान मारे गए
- कोलकाता में बोले असम के सीएम सरमा-पहले चरण में 100 सीटें जीतेगी भाजपा
- पहलगाम आतंकी हमले की जांच चीन तक पहुंची, एनआईए ने मांगी मदद
- पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एनआईए ने दाखिल की चार्जशीट, लश्कर के टॉप कमांडर साजिद जट्ट ने रची थी साजिश
- बड़ा सुरक्षा अलर्ट: पुलवामा जैसी आतंकी साज़िश रच रहा जैश-ए-मोहम्मद, कई राज्यों में हाई अलर्ट

मुख्यमंत्री सरमा ने लिखा, “58 पाकिस्तानी समर्थक सलाखों के पीछे हैं। उन्हें उनकी राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के लिए विशेष देखभाल मिलेगी।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ‘देशद्रोहियों’ के खिलाफ राज्यभर में कार्रवाई जारी रहेगी और “किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”
पूर्व में सीएम सरमा ने बताया था कि गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार किए गए लोगों में विपक्षी एआईयूडीएफ के विधायक अमीनुल इस्लाम भी शामिल हैं, जिन्हें पाकिस्तान का कथित तौर पर बचाव करने और पहलगाम हमले में मिलीभगत के आरोप में देशद्रोह के तहत गिरफ्तार किया गया।



