दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने केजरीवाल के साथ सिसोदिया को भी घेरा, कहा-बड़े मियां-छोटे मियां दोनों चुनाव हार रहे

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन था। सभी दलों ने आज पूरी ताकत झोंक दी। इस दौरान जंगपुरा में एक सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि वो यमुना में डुबकी लगाएंगे, लेकिन डुबकी नहीं लगाई। वो यमुना को साफ भी नहीं कर पाए, लेकिन भाजपासरकार 3 साल में ही इसे पूरी तरह साफ कर देगी। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में बड़े मियां और छोटे मियां दोनों ही चुनाव हार रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि जंगपुरा सीट से आप नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। सिसोदिया पहले पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ते थे, लेकिन इस बार उनकी सीट बदली गई है। शाह ने जंगपुरा में कहा कि 8 फरवरी को दिल्लीवाले आपदा सरकार को झाड़ू लगाकर बाहर फेंकने वाले हैंउन्होंने कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया की जोड़ी ने घोटाले किए। बड़े मियांछोटे मियां इन दोनों ने दिल्ली वालों को धोखा दिया है। दोनों ही चुनाव हारने वाले हैं। ठगजोड़ी को दिल्ली की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

अनुच्छेद 370 का भी किया जिक्र

शाह ने कहा कि मोदी की गारंटी की बात करते हुए कहा कि बीजेपी एक अकेली ऐसी पार्टी है, जो कहती है वो करती है। मोदी की गारंटी मतलब पत्थर पर खींची लकीर। 2014 में बीजेपी ने वादा किया था कि हम इस देश से आतंकवाद को खत्म कर देंगे और 10 साल के अंदर इस देश से आतंकवाद को खत्म करने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। 31 मार्च, 2026 तक हम इस देश से नक्सलवाद को भी खत्म कर देंगे। भाजपा ने वादा किया था कि हम जम्मूकश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा देंगे। केजरीवाल, राहुल, अखिलेश, ममता इन सभी ने विरोध किया और कहा कि अनुच्छेद 370 हटाओगे तो कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। पीएम मोदी ने 5 अगस्त, 2019 को जम्मूकश्मीर से धारा 370 को हमेशा के लिए खत्म कर दिया, लेकिन खून की नदियां छोड़ो किसी की पत्थर चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई।

10 साल में केजरीवाल ने भ्रष्टाचार दिया

अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 सालों तक, कई वादे कर केजरीवाल और उनके चट्टेबट्टों ने दिल्ली को क्या दिया? भ्रष्टाचार दिया, कूड़ा कचरा दिया। जहरीला पानी दिया और तुष्टिकरण दिया। इन्होंने दिल्ली को धोखा दिया है। सिसोदिया पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि देशभर में एक ही शिक्षा मंत्री है, जो शराब घोटाला मामले में जेल गया। शिक्षा मंत्री का काम होता है, बच्चों को शिक्षा देना, स्कूल बनाना, शिक्षकों का कल्याण करना और नए कॉलेज बनाना। ये सब तो कुछ उन्होंने (मनीष सिसोदिया) किया नहीं, बजाए इसके दिल्ली में गलीगली में शराब की दुकानें खोल डाली।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

LPG Gas Cylinder Price Hike: फिर लगा महंगाई का झटका! क्या 1000 रुपये के पार जाएगा गैस सिलेंडर?

देशभर के करोड़ों परिवारों को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है। घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 7 जून की रात 12 बजे से लागू हो गई हैं।