असम में अमित शाह ने फिर उठाया घुसपैठियों का मामला, कहा-64 लाख घुसपैठियों से बदली राज्य की डेमोग्राफी

Date:

असम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में घुसपैठियों को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान अवैध घुसपैठ से राज्य की जनसांख्यिकी में बड़ा बदलाव आया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस प्रवृत्ति को पलटने के लिए ठोस कदम उठा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस शासन के दौरान असम की जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) में बड़ा बदलाव आया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार इस प्रवृत्ति को पलटने के लिए ठोस कदम उठा रही है। धेमाजी जिले के करेंग चापोरी में टकम मिसिंग पोरिन केबांग (ऑल मिसिंग स्टूडेंट्स यूनियन) द्वारा आयोजित 10वें मिसिंग यूथ फेस्टिवल के समापन समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे राज्य को घुसपैठ की समस्या से पूरी तरह मुक्त किया जा सकेगा।

अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में अवैध घुसपैठ के कारण असम की जनसांख्यिकीय संरचना में व्यापक बदलाव हुआ। उन्होंने कहा, कांग्रेस शासन के दौरान घुसपैठियों की संख्या शून्य से बढ़कर 64 लाख तक पहुंच गई और राज्य के सात जिलों में वे बहुमत में गए।

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार असम में बदले हुए डेमोग्राफिक ट्रेंड को पलटने के लिए कई स्तरों पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में लगातार दो भाजपा सरकारों के कार्यकाल में घुसपैठियों द्वारा किए गए अतिक्रमण से 1.26 लाख एकड़ भूमि मुक्त कराई गई है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के बाद AIADMK को तगड़ा झटका, पूर्व मंत्री सहित 300 से अधिक नेता TVK के हुए

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद AIADMK को तगड़ा झटका लगा है। AIADMK के 300 से अधिक सदस्य आधिकारिक तौर पर TVK में शामिल हो गए हैं। इसमें एक पूर्व मंत्री भी हैं।