लखनऊ। प्रयागराज के माघ मेले में हुए विवाद के बाद से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती यूपी सरकार पर लगातार हमला कर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ से हमारा कहना है कि हमारा प्रमाण पत्र तो आपने मांग लिया, अब मुख्यमंत्री जी को देना होगा अपने ‘हिन्दू‘ होने का प्रमाण।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शंकराचार्य होने की प्रमाणिकता मांगे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि धर्म सत्ता प्रमाण पत्रों की मोहताज नहीं है, किन्तु सता को अब अपनी धार्मिक निष्ठा सिद्ध करनी होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी, आपने हमसे हमारे पद और परम्परा का प्रमाण पत्र मांगा। हमने सहज भाव से वह आपको सौंप दिया क्योंकि सत्य को साक्ष्य से भय नहीं होत किंतु अब समय प्रमाण देने का नहीं बल्कि आपके प्रमाण देने का है।सम्पूर्ण सनातनी समाज अब आपसे आपके हिन्दू होने का साक्ष्य मांगता है। उन्होंने आगे कहा कि हिंदू होना केवल भाषणों या भगवे तक सीमित नहीं है। इसकी कसोटी गो–सेवा और धर्म–रक्षा है।उन्होंने कहा कि हमसे शंकराचार्य होने का सबूत मांगा गया. हमसे कहा गया कि 24 घंटे के अंदर बताएं। फिर कहा गया कि क्यों न मेले में प्रवेश से ही वंचित कर दिया जाए? हमने उन्हें जवाब दे दिया है 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया था और हमारे दिए जवाब को अब तक उन्होंने नहीं काटा है इसका मतलब उन्हें हमारी बात सही लगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- यूपी में एक और शहर का नाम बदला, सीएम योगी ने किया ऐलान
- बंगाल में बोले यूपी के सीएम योगी-4 मई के बाद सड़कों पर पंचर बनाएंगे टीएमसी के गुंडे
- महिला आरक्षण बिल पर सीएम योगी ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा-संसद में विपक्ष का रवैया द्रौपदी के चीर हरण जैसा था
- पश्चिम बंगाल में टीएमसी पर बरसे यूपी के सीएम योगी, कहा- चार मई के बाद तृणमूल के गुंडों की शुरू होगी सफाई


