अमेरिकी जनरल ने पाकिस्तान को बताया बेहतरीन साझेधार, कांग्रेस ने साधा निशाना, पूछा-पीएम मोदी का इस बारे में क्या कहना?

Date:

नई दिल्ली। अमेरिका की केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) के कमांडर जनरल माइकल कुरिल्ला ने कहा है कि उनके देश को पाकिस्तान और भारत दोनों के साथ संबंध रखने होंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस समय आतंकवाद विरोधी लड़ाई में सक्रिय है और वह आतंकवाद विरोधी दुनिया में एक बेहतरीन साझेदार रहा है। इस पर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा है कि इस बारे में पीएम मोदी का क्या कहना है?

कांग्रेस ने एक खबर का भी हवाला दिया जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद आसिम मुनीर अमेरिकी सेना दिवस समारोह के लिए वाशिंगटन डीसी का दौरा करने वाले हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मुनीर का दौरा भारत के लिए एक और बड़ा कूटनीतिक झटका है। जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया कि अभी अमेरिकी केंद्रीय कमान के प्रमुख ने पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी अभियान में एक शानदार साझेदार बताया है। हमारे प्रधानमंत्री और उनकी गुणगान मंडली इस पर क्या कहेगी? क्या यह भारत के लिए कूटनीतिक झटका नहीं है?

👉 यह भी पढ़ें:

क्या कहा था जनरल कुरिल्ला ने

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के कमांडर जनरल कुरिल्ला ने कहा है कि हमें पाकिस्तान और भारत, दोनों के साथ संबंध बनाए रखने होंगे। मैं नहीं मानता कि यह कोईबाइनरी स्विचहै कि अगर हम भारत के साथ संबंध रखते हैं, तो हम पाकिस्तान के साथ रिश्ते नहीं रख सकते। हमें संबंधों की सकारात्मकता समझने के लिए इसके गुणदोष पर गौर करना चाहिए।उन्होंने कहा के आईएसआईएस खुरासान (आईएसआईएसके) शायद वैश्विक स्तर पर अमेरिका समेत अन्य देशों के खिलाफ साजिश रचने वाले सबसे सक्रिय संगठनों में से एक है। तालिबान आईएसआईएसके के खिलाफ कार्रवाई कर रहा हैदोनों एकदूसरे से नफरत करते हैं और उसने इनमें से कइयों को अफगानपाकिस्तान सीमा पर मौजूद कबायली इलाकों की तरफ धकेल दिया है। माइकल कुरिल्ला ने कहा, ‘पाकिस्तान के साथ अभूतपूर्व साझेदारी के जरिये उन्होंने आईएसआईएसके के खिलाफ कार्रवाई की है और उसके दर्जनों सदस्यों को मार गिराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

घुमक्कड़ : जरा सोचिए, भूमाफिया न होते तो कैसे ‘रईस’ दिखता इंदौर!

पिछले कुछ दशकों से इंदौर शहर में नए ‘रईसों’ की बाढ़ सी आ गई। सोने की मोटी चेन, ब्रेसलेट, ब्रांडेड जीन्स, शर्ट, शूज और महंगी गाड़ियों से उतरते किसी को देख लीजिए तो सहज ही अंदाजा हो जाता है कि ये वो वाले ‘रईस’ हैं।