एग्जिट पोल के बाद अब सट्टा बाजार पर सबकी नजर, फलोदी सट्टा बाजार में भी महाराष्ट्र और झारखंड में भगवा

Date:

मुंबई। महाराष्ट्र और झारखंड में 20 नवंबर को मतदान खत्म होने के बाद इसी दिन शाम को एग्जिट पोल भी आ गए थे। अधिकांश एग्जिट पोल में दोनों राज्यों में भाजपा नीत गठबंधन की सरकार बनने की संभावना जताई गई है। फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों ने भी माना है कि महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आएगी, वहीं झारखंड में भी भाजपा का बोलबाला रहने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इससे पहले आए एग्जिट पोल्स ने महाराष्ट्र महायुति को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है तो वहीं झारखंड में 7 एग्जिट पोल में से 5 में एनडीए को बहुमत मिलता नजर रहा है। एग्जिट पोल के बाद अब सट्‌टा बाजार की चर्चा हो रही है। फलोदी का सट्टा बाजार काफी हद तक सटीक माना जाता है। जैसेजैसे चुनावी माहौल अपनी चरम पर पहुंचता है, वैसेवैसे राजनीतिक दल फलोदी के सट्टा बाजार का मूड समझने में लग जाते हैं। इस बार दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में फलोदी सट्‌टा बाजार दोनों राज्यों में भगवा फहराता दिखाई दे रहा है।

महाराष्ट्र और झारखंड के हाल

महाराष्ट्र चुनाव में फलोदी सट्टा बाजार 143 से 146 सीट भाजपा समर्थित गठबंधन को मिलने की संभावना जता रहा है। इसमें से भाजपा को 90 से 93 सीट मिलने की बात कही जा रही है। झारखंड में एनडीए गठबंधन को 44 से 46 सीटें मिलने की संभावना है।

यूपी और राजस्थान के उपचुनाव में भी भाजपा

फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार राजस्थान की 7 सीटों के उपचुनाव में भाजपा को 5 से 6 सीट मिल रही है, वहीं कांग्रेस को 1 और एक सीट अन्य को मिलने की संभावना बताई गई है। इसी तरह यूपी में 9 सीटों के उपचुनाव में भाजपा को 5 से 6 सीट आने की संभावना बताई जा रही है, जबकि सपा को 2-3 सीट मिलने की उम्मीद है।

बीकानेर और महादेव सट्टा बाजार

इधर, बीकानेर सट्‌टा बाजार और महादेव ऑनलाइन सट्‌टा बाजार में भी महाराष्ट्र में महायुति को बढ़त मिलती बताई जा रही है। इसके साथ ही इन दोनों बाजारों का यही कहना है कि विपक्षी महाविकास अघाड़ी बहुत कम सीटों से पीछे रहेगी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।