ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां कल्याण-मुरबाड राजमार्ग पर सोमवार को रायते पुल पर एक तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सर ट्रक और यात्रियों से भरी मारुति इको कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कुछ घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जाता है कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब इको कार कल्याण से मुरबाड की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गई। पांच सीटों वाली इस इको कार में 12 से अधिक यात्री सवार थे। हादसा सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे मुरबाड के गोविली गांव के पास स्थित रायते पुल पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए । सूचना मिलते ही टिटवाला पुलिस और राजमार्ग प्रशासन की टीमें मौके पर पहुँचीं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार के मलबे में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Raisen-Bhopal National Highway पर बड़ा हादसा, दो बसों की टक्कर में पांच की मौत, 35 यात्री घायल
- गुजरात-महाराष्ट्र हाईवे पर दो बसों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, 7 लोगों की मौत, कई घायल
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटी, दारोगा और कैदी समेत 6 की मौत
- कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा: लॉरी से भिड़ी गाड़ी, पांच लोगों की मौके पर मौत


