TMC में चल रही उठापटक के बीच पहली बार बोले अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी को लेकर कह दी बड़ी बात

Date:

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस में चल रही उठापटक के बीच पहली बार ममता बनर्जी के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का बयान सामने आया है। अभिषेक बनर्जी ने कल्याण बनर्जी के बयान पर कहा कि वह उनसे बड़े हैं और अपनी राय रखने का अधिकार उन्हें है।

उल्लेखनीय है कि अभिषेक बनर्जी को लेकर ममता बनर्जी के करीबी टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने जमकर नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद शुक्रवार को अभिषेक बनर्जी का बयान सामने आया है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी के बयान को लेकर कहा कि वह उनसे बड़े हैं और उन्हें अपनी राय रखने का अधिकार है। बनर्जी ने कहा कि वह उनके खिलाफ कुछ नहीं कहेंगे। अभिषेक बनर्जी ने कहा, कल्याण बनर्जी मुझसे बड़े हैं। उन्हें अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने मुझे बचपन से देखा है। मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं कहूंगा।

सीआईडी जांच को लेकर सरकार पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल सीआईडी ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी को कथित जाली हस्ताक्षर मामले में पूछताछ के दूसरे दौर के लिए 14 जून को पेश होने का नया समन जारी किया। सीआईडी अभिषेक बनर्जी को नोटिस देने उनके घर पहुंचे थे। इस नोटिस को देने के लिए सीआईडी के अधिकारियों को 3 घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ा। इस बीच टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वह जांच एजेंसियों का हमेशा सहयोग करते आए हैं।

सरकार बदलने के बाद दर्ज हो रहे मामले

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने मेरे खिलाफ डीजे को लेकर कोई शिकायत नहीं की थी। बंगाल में अब सरकार बदल गई है और वे बार-बार मेरे खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं। अमित शाह के भड़काऊ बयानों के लिए उनके खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं होनी चाहिए? कई लोग CID से मिली जानकारी के आधार पर मेरे पेश होने से जुड़ी खबरें चला रहे हैं। जब मैं इस कोर्ट में चल रहे मामले के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं कर रहा हूं, तब जो बातें लीक की जा रही हैं, उसके खिलाफ हम हाई कोर्ट जाएंगे।

सांसद-विधायकों को खरीदकर नहीं झुका सकते

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हम इस लड़ाई में एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। आप हमें झुका नहीं सकते, हम एजेंसियों से डरने वाले नहीं हैं। विधायकों और सांसदों को खरीदकर टीएमसी को झुकाया नहीं जा सकता।

हम एक इंच पीछे नहीं हटेंगे

उन्होंने आगे कहा, मेरी पेशी को लेकर कई लोग सीआईडी से मिली जानकारी के आधार पर खबरें चला रहे हैं। इस मामले में जानकारी लीक किए जाने के खिलाफ हम हाईकोर्ट जाएंगे। यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन है और मैं खुद कोई जानकारी साझा नहीं कर रहा हूं। इस लड़ाई में हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। आप हमें झुका नहीं सकते। हमें एजेंसियों से डर नहीं लगता। विधायकों और सांसदों को साथ लेकर टीएमसी को नहीं झुकाया जा सकता। आपने कहा था कि अन्नपूर्णा भंडार देंगे, लेकिन अब हालात अलग हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

HIV Cure Research: क्या HIV के इलाज में मिली बड़ी सफलता? Fingolimod दवा ने वैज्ञानिकों को चौंकाया, शरीर से लगभग गायब हुआ वायरस

एचआईवी (HIV) के इलाज और संभावित Functional Cure की दिशा में वैज्ञानिकों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।