नई दिल्ली। अमरनाथा यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है जो 28 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग की। इसकी जानकारी शाह ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
शाह ने सोशल मीडिया पर बैठक की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिका कि आज दिल्ली में श्री अमरनाथ जी यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा की समीक्षा की। संपूर्ण यात्रा मार्ग पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, CAPFs तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा Multi-layered सुरक्षा ग्रिड स्थापित की जाए। श्रद्धालुओं के पंजीकरण, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आपदा प्रबंधन सहित सभी ित व्यवस्था सुनिश्चित हो। साथ ही, मौसम की स्थिति एवं पूर्वानुमान के अनुरूप ही श्रद्धालुओं के जत्थों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारी बारिश ने मचाई तबाही, अमरनाथ यात्रा समय से पहले की गई समाप्त
- खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित, बालटाल मार्ग पर भूस्खलन में महिला श्रद्धालु की मौत
- अमरनाथ यात्रा का उत्साह ; 12,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, सुरक्षा और सेवा में अद्भुत समर्पण
- अमरनाथ यात्रा : सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, पहला जत्था आज करेगा दर्शन
अभेद्य सुरक्षा कवच तैयार करने के निर्देश
बैठक में गृह मंत्री शाह ने निर्देश दिया कि सभी सुरक्षा एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से यात्रा के लिए एक अभेद्य सुरक्षा कवच तैयार किया जाना चाहिए। निगरानी के लिए ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सर्विलांस सिस्टम रहेगा। आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जाए। साथ ही यात्रा के मार्ग पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मल्टी लेयर सुरक्षा ग्रिड बनाया जाए, ताकि यात्रा के बीच कोई भी नापाक इरादों वाला शख्स घुसपैठ ना कर सके।
शिविरों के अंदर-बाहर भी रहेगी सुरक्षा
यात्रा के बीच में शिविरों में रूकने वाले भक्तों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए गृह मंत्री ने सीएपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस को निर्देश दिए कि वह लगातार शिविरों के अंदर और बाहर अपनी मौजूदगी सुनिश्चित रखेंगे। श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन, उनके रहने, स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन समेत सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो।
मौसम के अनुसार होगी व्यवस्ता
गृह मंत्री ने कहा कि मौसम की स्थिति एवं पूर्वानुमान के अनुरूप ही श्रद्धालुओं के जत्थों के आगे बढ़ाने की व्यवस्था की जाए। यात्रा से जुड़े स्थानीय लोगों एवं पशुओं के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था के साथ उनके लिए QR कोड युक्त पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।



