भारी बारिश ने मचाई तबाही, अमरनाथ यात्रा समय से पहले की गई समाप्त
कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात को गंभीर बना दिया है। बारिश के कारण जगह-जगह मार्ग टूट गए हैं, जिससे अमरनाथ यात्रा को एक सप्ताह पहले ही समाप्त करना पड़ा है।
👉 यह भी पढ़ें:

कश्मीर प्रशासन के मुताबिक हाल की मूसलधार बारिश ने अमरनाथ यात्रा के दोनों प्रमुख मार्गों—बालटाल और पहलगाम—को भारी क्षति पहुंचाई है। सुरक्षा और मरम्मत कार्यों के चलते इन दोनों रास्तों पर यात्रा पूरी तरह से रोक दी गई है।
पहले यात्रा को 3 अगस्त तक स्थगित किया गया था, लेकिन अब हालात की गंभीरता को देखते हुए इसे पूरी तरह समाप्त करने का फैसला लिया गया है। अमरनाथ यात्रा मूल रूप से रक्षा बंधन के दिन, 9 अगस्त को समाप्त होने वाली थी।
इस वर्ष अब तक 4.10 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।


