आप ने अपने पोस्टर में राहुल गांधी को भी बताया बेईमान, कांग्रेस ने कहा-इंडिया गठबंधन छोड़ दें केजरीवाल

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव नजदीक आते ही सियासी घमासान तेज हो गया है। आप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया है। इसमें प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और अन्य भाजपा नेताओं के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी भ्रष्ट बताया गया है। इससे नाराज कांग्रेस ने कहा है कि इंडिया गठबंधन छोड़ कर दिखाएं केजरीवाल।

शनिवार को आप ने पार्टी की ओर से जारी किए एक पोस्टर पर लिखा थाकेजरीवाल की ईमानदारी, सभी बेईमान नेताओं पर भारी। इस पोस्टर पर राहुल गांधी की तस्वीर देखकर कांग्रेस ने आप और अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने अरविंद केजरीवाल को इंडिया गठबंधन छोड़ने की चुनौती दी। लांबा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी के सामने गठबंधन के लिए गिड़गिड़ाया था। अगर अरविंद केजरीवाल में हिम्मत है तो उन्हें घोषणा करनी चाहिए कि वह इंडिया गठबंधन छोड़ रहे हैं। कांग्रेस 100 सांसदों के साथ मजबूती से खड़ी है और अरविंद केजरीवाल ही हैं जिन्होंने सभी 7 सीटें भाजपा को दे दीं। लांबा ने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली की 7 सीटों के लिए आपकी पार्टी के साथ गठबंधन करके सबसे बड़ी गलती की। इसकी वजह से कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। लांबा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस नेताओं का अपमान किया, लेकिन जब भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे, तो मनमोहन सिंह को सबसे ईमानदार प्रधानमंत्री बताया।

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

घुमक्कड़ : जरा सोचिए, भूमाफिया न होते तो कैसे ‘रईस’ दिखता इंदौर!

पिछले कुछ दशकों से इंदौर शहर में नए ‘रईसों’ की बाढ़ सी आ गई। सोने की मोटी चेन, ब्रेसलेट, ब्रांडेड जीन्स, शर्ट, शूज और महंगी गाड़ियों से उतरते किसी को देख लीजिए तो सहज ही अंदाजा हो जाता है कि ये वो वाले ‘रईस’ हैं।