नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को भाजपा संकल्प पत्र-3 जारी किया। इस दौरान उन्होंने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा।
गृह मंत्री शाह ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं। केजरीवाल ने कहा था कि मैं, मेरी सरकार का कोई मंत्री सरकारी बंगला नहीं लेंगे, लेकिन इन्होंने बंगला लिया, यहां तक तो ठीक था, लेकिन 51 करोड़ से ज्यादा खर्च करके 4 बंगलों को एकसाथ मिलाकर इन्होंने एक शीश महल बना दिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- सीएम योगी ने साधा अखिलेश यादव पर जमकर निशाना, कहा- जो 12 बजे सोकर उठते हैं, उन्हें जनता का दर्द नहीं दिखता
- यूपी में 2027 फतह करने में जुटी भाजपा, नई टीम का ऐलान, राजनाथ सिंह के बेटे सहित कई को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- MP Politics: CM Mohan Yadav पर करोड़ों की जमीन डील का आरोप! कांग्रेस के दावों पर BJP का पलटवार, आखिर सच क्या है?
- भाजपा संगठन का यह कैसा रवैया : पार्षद जीतू यादव पर तुरंत हो गया था एक्शन, वीरेंद्र शेड़गे पर इतनी क्यों है मेहरबानी?
- Ram Mandir Donation Row: संजय राउत का BJP पर बड़ा हमला, ‘महमूद गजनवी जैसी लूट’ वाले बयान से गरमाई राजनीति
- नीट री-एग्जाम ने रोका पीएम मोदी का काफिला, 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार
संकल्प पत्र में यमुना साफ करने का वादा भी
अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि 7 साल में मैं यमुना को एकदम शुद्ध कर दूंगा और कहा था कि मैं दिल्लीवालों के सामने यमुना में डुबकी लगाऊंगा। मैं केजरीवाल जी को याद कराना चाहता हूं कि केजरीवाल जी दिल्ली की जनता आपकी उस विश्वप्रसिद्ध डुबकी की राह देख रही है कि कब आप डुबकी लगाओगे। अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि 1700 अनाधिकृत कालोनियों को पूरा मालिकाना हक दिया जाएगा। दिल्ली में 13000 दुकानें सील हैं, इसे 6 महीने के अंदर रीओपन करेंगे। शरणार्थियों की कॉलोनियों में दी गई लीज पर जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा। शाह ने कहा कि हम तीन साल में यमुना को साफ कर देंगे और साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर एक रिवरफ्रंट विकसित करेंगे। टेक्सटाइल वर्कर के लिए 10 लाख का जीवन बीमा, 5 लाख का दुर्घटना बीमा देने का वादा भी किया गया है।
इलाज के लिए केंद्र और राज्य से 10 लाख रुपए
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हर गरीब महिला को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। हर गर्भवती महिला को 21000 रुपए की आर्थिक मदद और 6 पोषण किट दी जाएंगी। एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये में दिए जाएंगे और इसके अलावा, होली और दिवाली पर हर परिवार को एक–एक मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज पहली कैबिनेट में ही लागू किया जाएगा। दिल्ली सरकार द्वारा अतिरिक्त 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाएगा, जो कुल 10 लाख रुपए हो जाता है।



