तपता देश: लू और ‘हीट डोम’ का खतरा बढ़ा

Date:

देश में इस बार गर्मी ने शुरुआत से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे जो समय के साथ और तीव्र होते जा रहे हैं । इन दिनों  दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 43  डिग्री दर्ज किया गया, और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

शनिवार को देश में सबसे अधिक तापमान बांदा में 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद प्रयागराज में 45.5 डिग्री, वाराणसी में 45 डिग्री और झांसी में 44.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं गाजियाबाद में पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया। कई इलाकों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री या उससे अधिक बना हुआ है, जिससे हीट स्ट्रेस की स्थिति पैदा हो रही है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य भारत के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है। उत्तर भारत में रातें भी गर्म रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति ‘हीट डोम’ जैसी बन सकती है, जिसमें गर्म हवा एक क्षेत्र में फंस जाती है और तापमान लगातार बढ़ता रहता है।

गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कई राज्यों ने एहतियाती कदम उठाए हैं। उत्तर प्रदेश में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में दोपहर 12 से 4 बजे तक मजदूरों के काम पर रोक लगा दी गई है। ओडिशा में सोमवार से सभी सरकारी स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया है। केरल में लोगों को दिन के 11 से 3 बजे तक घर से बाहर न निकलने और ‘सेल्फ लॉकडाउन’ अपनाने की सलाह दी गई है। कर्नाटक में सभी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जो 31 जुलाई तक सक्रिय रहेंगी। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर की तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने तथा बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। सावधानी बरतने से हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

हालांकि, देश के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम ने राहत भी दी है। श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। वहीं जोजिला दर्रा पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। इसी तरह हिमाचल प्रदेश में रोहतांग दर्रा और कुंजम दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जिससे वहां ठंडक बनी हुई है।

कुल मिलाकर, देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का असर साफ दिख रहा है, और आने वाले दिनों में यह और तेज़ हो सकता है। ऐसे में सतर्कता और सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या पर राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राहुल गांधी ने टीएमसी पर देबदीप की हत्या के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज चल रहा है। राहुल गांधी ने रविवार को एक्स पर लिखा-कांग्रेस के कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की चुनाव बाद टीएमसी से जुड़े गुंडों की ओर की गई हत्या बेहद निंदनीय है। उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज चल रहा है। वोट के बाद विरोधी आवाजों को डराना, मारना, मिटाना, यही टीएमसी का चरित्र बन चुका है। कांग्रेस की राजनीति कभी हिंसा पर नहीं टिकी और न कभी टिकेगी। हमने भी अपने कार्यकर्ता खोए हैं, फिर भी हमने हमेशा अहिंसा और संविधान का रास्ता चुना है। यही हमारी विरासत है, यही हमारा संकल्प। इसके साथ ही उन्होंने परिवार को पूर्ण सुरक्षा और मुआवजा देने की मांग की। दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा कि  मांग स्पष्ट है कि सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो, कठोर सजा मिले और देबदीप के परिवार को पूर्ण सुरक्षा व मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पोस्ट में यह भी कहा कि भारत की अहिंसक परंपरा को कलंकित करने वाली इस राजनीति के सामने झुकेंगे नहीं। न्याय होकर रहेगा। कानून-व्यवस्ता पूरी तरह ध्वस्त इस घटना पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस के नेताओं ने भी जमकर नाराजगी जाहिर की है। नेताओं ने आरोप लगाया कि देबदीप पर सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस से जुड़े बदमाशों ने हमला किया और उसे बेरहमी से पीटा। इसके कुछ ही समय बाद चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पार्टी ने कहा कि यह दुखद घटना राज्य में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह से ध्वस्त होने को उजागर करती है।