उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज : 18 राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा

Date:

उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज : 18 राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा

उत्तर भारत में कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद अब मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली एनसीआर, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत 18 राज्यों में आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

👉 यह भी पढ़ें:

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तराखंड में कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, बिहार, सिक्किम और उत्तर प्रदेश में बिजली की चमक के साथ आंधी तूफान की आशंका जताई है। इन राज्यों के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।

बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 18 राज्यों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

दिल्ली में रविवार सुबह हुई हल्की बारिश से मौसम में बदलाव देखा गया। मार्च में ही मई जून जैसी गर्मी पड़ने लगी थी, लेकिन बारिश के बाद लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है।

पंजाब और हरियाणा में भी रविवार को हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि राजस्थान के उत्तरी इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई।

कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को बर्फबारी हुई, जिसके कारण श्रीनगर लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में 21 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है।

वहीं सिक्किम में रविवार देर शाम अचानक मौसम बदला और तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। तेज आंधी की वजह से कई जगहों पर बड़े पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। रकडोंग काफर इलाके में पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Arvind Kejriwal ने अमित शाह से पूछा सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर है। इसी बीच आप चीफ अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने भाषणों और इंटरव्यू में राम मंदिर का लगातार जिक्र करते हैं और चुनावों के दौरान उसके नाम पर वोट भी मांगते हैं। केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद पिछले ढाई साल में अमित शाह एक बार भी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने या माथा टेकने नहीं गए।