फरवरी की शुरुआत में बदला मौसम का मिजाज: पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में बढ़ती गर्मी

Date:

फरवरी की शुरुआत में बदला मौसम का मिजाज: पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में बढ़ती गर्मी

फरवरी के शुरुआती दिनों में ही देशभर के मौसम में तेज बदलाव देखने को मिल रहा है। एक ओर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी से ठंड का असर बढ़ गया है, वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में गर्मी का एहसास होने लगा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर भारत में इस समय एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है, जिसका असर अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि यह पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र के ऊपर सक्रिय है, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फ बारी की संभावना है।

खासतौर पर 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में अच्छी बारिश और भारी बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ सकती है।

वहीं ऊपरी वातावरण में तेज़ जेट स्ट्रीम का प्रभाव बना हुआ है, हालांकि मैदानी इलाकों पर इसका असर सीमित दिखाई दे रहा है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों तक तापमान स्थिर रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद दो दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

महाराष्ट्र में इसके उलट अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। देश के अन्य हिस्सों में फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

इसके अलावा देश के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय कोहरे की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 11 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। साथ ही बिहार, असम-मेघालय और तटीय आंध्र प्रदेश में भी सुबह के समय घने कोहरे का अनुमान लगाया गया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।