उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी का कहर, राहत की उम्मीद 14 जून से

Date:

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी का कहर, राहत की उम्मीद 14 जून से

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमान से मानो आग बरस रही हो और राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो देश में अब तक का सर्वाधिक है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रेड अलर्ट जारी करते हुए हीट वेव और लू को लेकर चेतावनी दी है।

रुलाएगी गर्मी, IMD ने जारी की चेतावनी

14 जून से मिल सकती है राहत

लगभग दो हफ्तों के ठहराव के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून के 13-14 जून से दोबारा सक्रिय होने की संभावना है। इसके साथ ही एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 जून की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की बारिश और आंधी-तूफान की उम्मीद जताई गई है। इससे भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

आईएमडी ने बताया कि 14 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में हीट वेव की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। अगले तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

पूर्वी भारत और अन्य हिस्सों का हाल

पूर्वी भारत में भी अगले 24 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है। देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य बना रहेगा।

अगले 3-4 दिन लू से सतर्क रहने की जरूरत

आईएमडी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में आगामी 3-4 दिनों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लू चल सकती है।

  • पंजाब, हरियाणा और राजस्थान 3 दिन रेड अलर्ट पर रहेंगे।
  • दिल्ली-एनसीआर 12 और 13 जून को रेड अलर्ट पर है, जबकि 13 जून को ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना

दक्षिण-पश्चिम मानसून के पुनः सक्रिय होने से 12-15 जून के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है।
13 और 14 जून को कोंकण और गोवा में अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान है।

बीते 24 घंटे का तापमान और स्थिति

आईएमडी के अनुसार, बुधवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटों में:

  • जम्मू-कश्मीर, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और तीव्र लू चली।
  • दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में रात के समय भी गर्मी तीव्र रही।
  • दिल्ली के आयानगर में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जबकि हीट इंडेक्स 51.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
  • राजधानी में सुबह के समय नमी का स्तर 39% था, लेकिन गर्म हवाओं के कारण गर्मी की तीव्रता और बढ़ गई।

अलर्ट की स्थिति

  • दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
  • सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है, और हीट वेव के कारण स्वास्थ्य जोखिम बढ़ गया है।

अगले कुछ दिन उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के लिए चुनौतीपूर्ण रहेंगे, लेकिन 14 जून से मौसम में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बंगाल में सुवेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार को, 35 नए मंत्रियों में कई नामों की चर्चा

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार को होने जा रहा है। इसमें 35 नए मंत्रियों के शपथ लेने की बात कही जा रही है। इन मंत्रियों में कई नए चेहरे शामिल होंगे। बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने 9 मई को सीएम पद की शपथ ली थी।