उत्तर भारत से मध्य भारत तक कोहरे का कहर: बर्फबारी, गिरता तापमान और उड़ानों पर असर

Date:

उत्तर भारत से मध्य भारत तक कोहरे का कहर: बर्फबारी, गिरता तापमान और उड़ानों पर असर

उत्तर भारत में घने कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है, जबकि मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में भी खासकर सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं पश्चिमी हिमालयी राज्यों की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। ओडिशा में कम से कम नौ स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक इन क्षेत्रों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना जताई है।

सर्दी और कोहरे का 'डबल अटैक'... विजिबिलिटी हुई जीरो, कई शहरों में स्कूल  बंद, फ्लाइट्स भी डायवर्ट - Double attack of cold and fog Visibility became  zero timings schools changed ...

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। पंजाब के अमृतसर और उत्तर प्रदेश के आगरा, कानपुर वायु सेना स्टेशन तथा प्रयागराज वायु सेना स्टेशन में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भी घना कोहरा रहा। वहीं ओडिशा, बिहार, उत्तराखंड, त्रिपुरा और राजस्थान के छिटपुट क्षेत्रों में दृश्यता 50 से 200 मीटर के बीच दर्ज की गई।

आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 27 दिसंबर तक रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा बने रहने का अनुमान है। बिहार, ओडिशा, राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी अगले दो से तीन दिनों तक घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जबकि मध्य भारत में अगले 24 घंटे बाद तापमान में करीब 2 डिग्री की कमी आ सकती है।

कश्मीर में ‘चिल्ले कलां’ के दूसरे दिन भी ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहे। । मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बर्फबारी की संभावना जताई है और नए साल तक सर्दी के और बढ़ने का अनुमान लगाया है। बर्फबारी के बाद चल रही ठंडी हवाओं से कंपकंपी बनी हुई है। श्रीनगर में दिन और रात के तापमान का अंतर महज 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे सर्दी ज्यादा महसूस की जा रही है। कश्मीर घाटी में ताजा बर्फबारी से ऊपरी इलाके पूरी तरह सफेद चादर से ढक गए हैं। पर्यटन स्थल सोनमर्ग, गुलमर्ग, दूधपथरी, दकसुम और पहलगाम बर्फ से ढकने के बाद पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर हवाई सेवाओं पर पड़ा है। सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण 14 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 500 से अधिक उड़ानों में देरी हुई।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बंगाल में सुवेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार को, 35 नए मंत्रियों में कई नामों की चर्चा

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार को होने जा रहा है। इसमें 35 नए मंत्रियों के शपथ लेने की बात कही जा रही है। इन मंत्रियों में कई नए चेहरे शामिल होंगे। बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने 9 मई को सीएम पद की शपथ ली थी।