नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है। यूपी के कई शहरों में बुरा हाल है। लोग गर्मी से बचने के लिए लगातार एसी चला रहे हैं। ऐसे में बिजली की खपत बढ़ती जा रही है। बुधवार को बिजली की डिमांड ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई।
बुधवार को 265.44 गीगावाट डिमांड
देश में अधिकतम बिजली मांग बुधवार 20 मई को दोपहर 3:45 बजे लगातार तीसरे दिन अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। मिनिस्ट्री ऑफ पावर के अनुसार देश में बिजली की सबसे ज्यादा मांग 20 मई को 265.44 गीगावाट (GW) तक पहुंच गई। बिजली की यह मांग अब तक का एक नया रिकॉर्ड है। इससे ठीक एक दिन पहले भी बिजली की मांग 260.45 गीगावाट तक पहुंच गई थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- देश में मौसम का बड़ा बदलाव — पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, कई राज्यों में आंधी और कुछ इलाकों में भीषण लू का खतरा
- उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी का कहर, राहत की उम्मीद 14 जून से
- उत्तर और मध्य भारत भीषण लू की चपेट में, मौसम विभाग ने 12 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया
- देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज: भारी बारिश, आंधी-तूफान और लू के अलर्ट जारी
लगातार तीन दिनों से बढ़ रही डिमांड
देश में ग मंगलवार को 260.45 गीगावाट के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई थी। इसका मुख्य कारण भीषण गर्मी के बीच एयर कंडीशनर (एसी) और कूलर का लगातार चलना बताया जा रहा है। इसी तरह सोमवार 18 मई को दोपहर तीन बजकर 42 मिनट पर अधिकतम मांग 257.37 गीगावाट दर्ज की गई। मंत्रालय के अनुसार इस गर्मी में देश की अधिकतम बिजली मांग 270 गीगावाट तक पहुंच सकती है।


