उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश की आशंका 

Date:

उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर और मध्य भारत में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। 16 और 17 नवंबर को शीतलहर की स्थिति सबसे अधिक रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और रात की सर्दी बेहद तीखी रहेगी।

उत्तराखंड में इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड! पर्यावरणविद बोले- इंसान से लेकर  जीव-जंतु होंगे प्रभावित

देशभर में मौसम का तेजी से बदलता मिजाज लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। उत्तर और मध्य भारत शीतलहर, कोहरे और गिरते पारे की चपेट में हैं, जबकि दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मानसून के असर से भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है। इससे स्वास्थ्य, खेती, आवागमन और बिजली आपूर्ति पर असर पड़ने की संभावना है।

उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बढ़ती ठिठुरन

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने के कारण ठिठुरन काफी बढ़ गई है। सुबह कड़क सर्दी, दोपहर में हल्की धूप और शाम ढलते ही फिर से बढ़ती ठंड—मौसम तेजी से बदल रहा है। कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी सर्दी चरम पर है। ताबो में तापमान -5.3°C, कुकुमसेरी में -4.1°C, केलांग में -3.6°C और कल्पा में 0.4°C रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन रात में ठंड और तेज हो सकती है। इसके विपरीत, ऊना में 28.2°C तापमान के साथ गर्मी जैसी स्थिति कायम रही।

कोहरा बढ़ाएगा यातायात की मुश्किलें

अगले 5 दिनों तक उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। कई क्षेत्रों में सुबह दृश्यता 500 मीटर तक सीमित हो गई है। विशेषज्ञों ने सड़क और रेल यातायात के दौरान सावधानी बढ़ाने, फॉग लाइट और हेडलाइट का सही उपयोग करने तथा गति नियंत्रित रखने की सलाह दी है।

दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी

दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय है। श्रीलंका के दक्षिणी क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने ऊपरी हवाओं के चक्रवाती प्रसार और बांग्लादेश के आसपास मौजूद दूसरे चक्रवात की वजह से नमी बढ़ रही है, जिससे भारी बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं।

आने वाले दिनों में तमिलनाडु, केरल और द्वीप समूहों में भारी बारिश की आशंका है। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सोमनाथ मंदिर के अमृत महोत्सव में शामिल हुए। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास में कई आक्रांताओं ने सोमनाथ मंदिर पर हमला किया और उसके वैभव को मिटाने की कोशिश की, लेकिन वे कभी सफल नहीं हो सके।