इंदौर। हर ग्रह एक निश्चित अवधि में स्थान परिवर्तन करता रहता है। इससे कई योग, संयोग और राजयोग बनते हैं। इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। इस अवधि में कुछ राशियों को फायदा होता है, वहीं कई राशियों के जातकों को नुकसान उठाना पड़ता है। 16 नवंबर को सूर्य, वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। यह परिवर्तन सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर होने वाला है। इस परिवर्तन के बाद सूर्य और बुध मिलकर बुधादित्य राजयोग का निर्माण करेंगे। इससे तुला सहित चार राशियों को बहुत फायदा होने वाला है।
तुला-इस राशि के लोगों को लिए यह परिवर्तन काफी शुभ होने वाला है। हर तरफ से धनलाभ के योग बनने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होने की संभावना है। व्यापारी वर्ग को भी लाभ होगा। विद्यार्थियों को भी सफलता की उम्मीद है।
👉 यह भी पढ़ें:
- आज गुरु पूर्णिमा पर कई ग्रहों के दुर्लभ संयोग, पांच राशियों पर बरसेगी कृपा, आर्थिक लाभ सहित कई अन्य फायदे होंगे
- 12 जून से गुरु, मिथुन राशि में होंगे अस्त, कुछ राशियों को होने वाला है बंपर फायदा, धन लाभ के बन रहे योग
- नए साल के पहले महीने में 4 ग्रहों का हो रहा है गोचर, जनवरी में खुल सकता है तीन राशि वालों की किस्मत का ताला
- शनि अब हो गए हैं मार्गी, जानें 12 राशियों का हाल, कई की खुल जाएगी किस्मत, कुछ हो सकते हैं परेशान
वृश्चिक-इस राशि वालों के लिए भी यह राजयोग फायदेमंद साबित होने वाला है। व्यापारियों को नई डील्स मिल सकती हैं। जाहिर है इससे मुनाफा बढ़ेगा। विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई का मौका मिल सकता है। अगर आपके ऊपर कोई पुराना कर्ज है तो इस समय उतरने की संभावना बन रही है। यह राजयोग वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक समस्याओं का समाधान कर सकता है।
मकर-यह राजयोग मकर राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होनेवाला है। कहीं इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो यह अच्छा समय है। भविष्य में फायदा होने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विशेषकर खानपान में लापरवाही से स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो सकती है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है।
कुंभ– इस राशि के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी। व्यापार का विस्तार हो सकता है। धन लाभ के साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिलने की संभावना है। किसी पुरानी बीमारी से भी छुटकारा मिल सकता है।


