12 जून से गुरु, मिथुन राशि में होंगे अस्त, कुछ राशियों को होने वाला है बंपर फायदा, धन लाभ के बन रहे योग

Date:

इंदौर। गुरु को एक प्रमुख ग्रह माना गया है। गुरु 13 महीने में एक बार अपना राशि परिवर्तन करते हैं लेकिन साल 2025 में चाल की गति तेज होने के कारण दो बार अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। गुरु 12 जून 2025 को गुरुवार समय 07:56 रात्रि में मिथुन राशि में अस्त होंगे। 09 जुलाई 2025 दिन बुधवार सुबह 04:45 बजे मिथुन राशि में उनका उदय होगा। गुरु के अस्त होने से कुछ राशियों को बहुत फायदा होने की बात ज्योतिषियों द्वारा कही जा रही है।

मेषगुरु इस राशि में नवम तथा द्वादश भाव के स्वामी हैं। तीसरे भाव में अस्त होंगे, जिससे इस राशि के लोगों को काफी बदलाव महसूस होगा। धन का लाभ होने के साथ ही भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी करने वालों के लिए ये समय उत्तम रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे और दाम्पत्य जीवन भी सुखमय होगा।

वृष- इस राशि में गुरु आठवें तथा एकादश भाव के स्वामी हैं। दूसरे भाव में अस्त होंगे, इसके कारण धन का लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक आय में वृद्धि होगी। व्यापार और नौकरी करने वालों के लिए भी काफी फायदा होने की संभावना है।

कर्कइस राशि वालों का गुरु छठा तथा द्वादश भाव का स्वामी होता है। द्वादश भाव में अस्त होंगे इससे आय की स्थिति ठीक रहेगी। स्थाई संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। अगर व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए भी समय उपयुक्त रहेगा। विदेश यात्रा की भी संभावना है और दांपत्य जीवन में भी खुशहाली आएगी।

तुलाइस राशि में गुरु तीसरे तथा छठे भाव का स्वामी है। गुरु नवम भाव में अस्त हो रहे हैं, जिससे आय की स्थिति ठीक रहेगी। परिवार के सदस्य एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। भाग्य का साथ मिलने की संभावना है। उच्च शिक्षा में भी सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मकरइस राशि वालो का गुरु द्वादश भाव तथा तीसरा भाव के स्वामी है. आपके छठे भाव में गुरु अस्त होंगे, इसके कारण कई लाभ के योग बन रहे हैं। शत्रुओं पर जीत मिलेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। आय के साधन बनेंगे और पुराना फंसा पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

मीनइस राशि में गुरु पहले तथा चौथे भाव के स्वामी हैं। चौथे भाव में अस्त होंगे, इसके कारण कई लाभ के संयोग बनने की संभावना है। आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरी और व्यापार करने वालों को भी फायदा होने की संभावना है।

(यह ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित अनुमान हैं।)

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।