आज गुरु पूर्णिमा पर कई ग्रहों के दुर्लभ संयोग, पांच राशियों पर बरसेगी कृपा, आर्थिक लाभ सहित कई अन्य फायदे होंगे

Date:

इंदौर। आज गुरुवार यानी 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। एक तो गुरुवार को गुरु पूर्णिमा आने से इसका अलग ही महत्व बन गया है। इस बार गुरु पूर्णिमा पर गुरु और चंद्रमा एक दूसरे के आमना सामने होंगे। गुरु मिथुन राशि में विराजमान होकर चंद्रमा पर दृष्टि रखेंगे। इसके साथ ही गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इसके साथ ही गुरु के साथ सूर्य की भी युति मिथुन राशि में 12 साल बाद हुई है जिससे गुरुआदित्य राजयोग बन रहा है। इसके अलावा ऐंद्र योग का भी संयोग बना है। इन दुर्लभ संयोगों का लाभ पांच राशियों को मिलने की बात ज्योतिषियों द्वारा कही जा रही है।

वृषभ-इस राशि वालों को इन दुर्लभ संयोगों का फायदा मिलने जा रहा है। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के लोग आपका साथ देंगे। जहां आप काम करते हैं, वहां भी आपके प्रति लोगों का व्यवहार और बेहतर होगा। इस दौरान नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपके फैसले फायदेमंद रहेंगे।

मिथुन-यह दुर्लभ संयोग इस राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। पुरानी बीमारियों से भी छुटकारा मिलने की उम्मीद है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। वैवाहिक जीवन में भी मधुरता आएगी।

तुलाइस राशि वालों के लिए यह दुर्लभ संयोग काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी, जिससे आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। आज से आप जो भी काम शुरु करेंगे वह आपको आगे चलकर काफी फायदा पहुंचाएगा। नौकरी करने वालों के लिए भी यह संयोग काफी लाभकारी है। आपकी बातों से आपके अधिकारी प्रभावित रहेंगे।

वृश्चिकइस राशि वालों के लिए यह दुर्लभ संयोग आर्थिक रूप से काफी लाभ पहुंचाने वाला है। आपको आर्थिक लाभ पाने के अवसर मिलेंगे। कहीं से रुका हुआ पैसा भी मिलने की संभावना है। नौकरी करने वालों को तरक्की मिल सकती हैं। नए वाहन खरीदना चाहते हैं तो उसमें भी सफलता मिलेगी। अगर आप शादी के लिए चिन्तित हैं तो वह चिन्ता भी दूर हो सकती है।

धनुइस राशि के लोगों में ऊर्जा का नया संचार होगा। काम को लेकर उत्साह के कारण समाज में मान सम्मान मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी खुशहाली आएगी। आप अगर कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो उसमें भी सफलता मिलने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा, जिसका फायदा आपके फैसलों पर दिखेगा।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।